8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : आरोपी के सौतेले भाई की पत्नी से थे अवैध संबंध

5 घंटे में किया खुलासा, रामगंजमंडी पुलिस की कार्रवाई  

less than 1 minute read
Google source verification
skkk.jpg

कोटा. रामगंजमंडी के सुकेत रोड पर एक जने की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्लाइंड मर्डर श्रेणी की हत्या का राज 5 घंटे में खोलते हुए मृतक के सौतेले भाई व साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के सौतेले भाई की पत्नी से अवैध संबंध थे। इस कारण उसने साथी के साथ मिलकर बुधवार तड़के हत्या कर दी थी।

Read More: ऐसा क्या हुआ कि सीएम गहलोत
को वसुंधरा को देना पड़ गया धन्यवाद


ग्रामीण एसपी राजन दुष्यन्त ने बताया कि बुधवार सुबह रामगंजमंडी के हिम्मत नगर निवासी कैलाश प्रजापति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके बेटे सन्नू प्रजापति की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। उसकी लाश खून से लथपथ अवस्था में एक मकान की छत पर पड़ी है। इस पर कोटा ग्रामीण एएसपी पारस जैन को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Read More : लॉकडाउन में कोटा से क्यों दौड़ी 1040 बसें और 16 ट्रेन


एएसपी जैन ने रामगंजमंडी वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी हरीश भारती की टीम के साथ तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। साथ ही, एफएसएल टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मात्र 5 घंटों से भी कम समय में हत्या के आरोपी मृतक के सौतेलेे भाई सुनील व उसके साथी दिनेश को डिटेन कर गहन पूछताछ की। इस पर दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हत्यारे सुनील के मृतक सन्नू की पत्नी से अवैध संबंध थे। सन्नू दोनों के अवैध संबंधों के बीच आड़े आ रहा था। उसके साथी के साथ मिलकर सन्नू की हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से हथियारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।