26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तू ज्यादा नेतागिरी कर रहा है और यह कहते हुए सिर पर दे मारा बेसबॉल का बल्ला

बाइक सवार युवक पर किया जानलेवा हमला

less than 1 minute read
Google source verification
तू ज्यादा नेतागिरी कर रहा है और यह कहते हुए सिर पर दे मारा बेसबॉल का बल्ला

तू ज्यादा नेतागिरी कर रहा है और यह कहते हुए सिर पर दे मारा बेसबॉल का बल्ला

कोटा. आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। चलती गाड़ी पर अचानक हुए हमले में युवक गाड़ी सहित सड़क पर गिर गया। बाइक पर आए हमलावर भाग गए। पीडि़त युवक ने आरकेपुरम थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।


Read more : आईआईटी में कम्प्यूटर साइंस बनी पहली पसंद


आरकेपुरम निवासी अशोक यादव ने बताया कि वह सुबह 10.30 बजे बालाजी धाम मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। मंदिर से थोड़ा आगे जाने के बाद पीछे से बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने बाइक को बराबर लाकर कहा कि तू ज्यादा नेतागिरी कर रहा है और सिर पर बेसबॉल का बल्ला दे मारा।

Read More : कोटा को ग्रीन सिटी बनाने के लिए हमराह में पहुंचे शहरवासी, ऑक्सीजोन में लगाए पौधे, 400 लोगों को मिला इलाज

अचानक हुए हमले से वह असंतुलित होकर गाड़ी सहित नीचे गिर गया। यादव ने बताया बाइक पर तीन युवक थे, एक के हाथ में तलवार थी, दो के पास बेसबॉल के बल्ले थे। हड़बड़ाहट में वह बाइक के नम्बर नहीं देख पाए।

Read More : राजस्थान का यह सरकारी विभाग जल संरक्षण की अनूठी नजीर पेश कर बचा रहा लाखों लीटर पानी

घायल यादव को मौके पर मौजूद लोग न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए और चोटों पर मरहमपट्टी करवाई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग