15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें…प्रवेश पत्र जारी

National Talent Search Exam 2019-20 विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हिदायतें कहीं हो न जाये परीक्षा केंद्र में प्रवेश से वंचित...

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Oct 21, 2019

नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें...प्रवेश पत्र जारी

नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें...प्रवेश पत्र जारी

कोटा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर,राजस्थान द्वारा आगामी 3 नवंबर को आयोजित की जाने वाली परीक्षा "नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन स्टेज-1" के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। कैरियर पॉइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि जारी प्रवेश पत्र पर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हिदायतें दी गई है। देव शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र का संस्था प्रधान द्वारा मय हस्ताक्षर एवं मोहर प्रमाणित होना आवश्यक है। ऐसा ना होने की स्थिति में विद्यार्थी को विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा।

...त्रुटि सुधार का भी अवसर

विद्यार्थी प्रवेश पत्र को भलीभांति जांच लें। देव शर्मा ने बताया कि प्रवेश पत्र में जांचने के लिए स्वयं का नाम, माता-पिता का नाम तथा विशेष तौर पर सोशल-केटेगरी को भली-भांति जांचें। यदि कहीं कोई त्रुटि है तो केंद्र-अधीक्षक को स्वप्रमाणित प्रार्थना पत्र की सहायता से लिखित में सूचित करें। त्रुटि सुधार के लिए केंद्र अधीक्षक को लिखित में सूचित करना ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थी को केंद्र अधीक्षक को त्रुटि सुधार के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र ntse.bser@gmail.com पर भी अनिवार्यतः ईमेल करना होगा। त्रुटि सुधार के लिए ईमेल की अंतिम तारीख 15 नवंबर तय की गई है।

उर्दू सहित 13 भाषाओं में किया जाएगा नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन स्टेज-1 आयोजन बौद्धिक योग्यता परीक्षा 9:30 से 11:30 तक तथा शैक्षिक योग्यता परीक्षा 1.30 से 3:30 तक

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन के प्रथम चरण का आयोजन राज्य स्तर पर किया जाता है। राज्य स्तर पर आयोजित प्रथम चरण आगामी 3 नवंबर को उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में बौद्धिक योग्यता परीक्षा होगी तथा द्वितीय सत्र शेक्षिक योग्यता परीक्षा का होगा।

बौद्धिक योग्यता एवं शैक्षिक योग्यता परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में 100-100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा ऋणात्मक मार्किंग नहीं की जाएगी।प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए 120 मिनट का समय होगा। शर्मा ने बताया कि नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन स्टेज-1 के लिए शिक्षा नगरी कोटा में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।