1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

डांडिया खेलने जा रहे है तो इन बातों का जरूर रखे ख्याल…

डांडिया महोत्सव सेलिब्रेशन शुरू हो चूका है माँ की आराधना में शहर के कई स्थानों पर डांडिया उत्सव की धूम है ।

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Oct 13, 2018

कोटा. डांडिया महोत्सव सेलिब्रेशन शुरू हो चूका है माँ की आराधना में शहर के कई स्थानों पर डांडिया उत्सव की धूम है । महिलाएं व युवतियां अपने व्यस्त शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर नियमित डांडिया की प्रेक्टिस के बाद गरवा उत्सव में शामिल होगी नौ दिनों तक गरबा उत्सव में भाग लेंगी। इन सब के बीच सबसे ज्यादा समस्या हो रही है तो हाथ पैर दर्द और थकान की।

Read More: नहीं देखी होगी डांडिया की ऐसी ड्रेस…


दरअसल खान-पान पर सही ध्यान न देने और रोजमर्रा से इतर ज्यादा एग्जर्शन होने के कारण इन दिनों ज्यादा समस्या होने लगती है। एेसे में इन दिनों ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। न्यूट्रिशियन डॉ. उर्मिला सोलंकी बता रही है एेसे ही कुछ टिप्स जिनका ख्याल रखकर गरबा में दुगनी एनर्जी के साथ खेलने का उत्साह होगा।

 

Read More: शतक पार कर जाएगी रावण की बुराइयों की लम्बाई और आँखे देख चकरा जाएगी सब की आँखे ..

 

सोलंकी का कहना है कि गरबा खेलते समय या प्रेक्टिस के दौरान वाटर लॉस हो जाता है, इसलिए लिक्विड पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लें। इसमें ज्यूस, नींबू पानी, छाछ कुछ भी हो सकता है। पानी और नमक का बेलेंस हमेशा शरीर में बना रहे। इसके लिए बीच-बीच में ग्लूकोज लेती रहें।

 

Read More: इस मां के दर पर सिर झुकाने पूरे भारत देश से आते हैं भक्त, अनोखी है इनकी लीला

 

चाय कॉफी कम मात्रा में लें पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं और सूखे मेवे का प्रयोग करें। डांस के बीच चॉकलेट का प्रयोग कर सकते है। गरबा से आने के बाद बॉयल चने या स्पा्रउट्स प्रिफर करें। डांस से पहले नाश्ता करके निकलें। अपने स्टेमिना के अकॉर्डिंग ही डांस करें।