
सुविधाओं से वंचित न्यू अर्जुन विहार व उज्जवल विहार कॉलोनी
कोटा. बोरखेड़ा क्षेत्र की देवली अरब रोड पर बसी न्यू अर्जुन विहार व उज्जवल विहार कॉलोनी सुविधाओं से वंचित है। नगर विकास न्यास से अनुमोदित कॉलोनी में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। इसके चलते लोग परेशान है। स्थानीय निवासी न्यास कार्यालय में कई बार चक्कर काट चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
न्यू अर्जुन विहार कॉलोनी
न्यू अर्जुन विहार कॉलोनी 2004 से बसी है, लेकिन इस कॉलोनी में सड़क-नाली, पानी की पाइप लाइन तक नहीं है। रोड लाइट भी आधी खराब पड़ी है। निगम की ओर से घर-घर कचरा संग्रहण की कचरे की गाड़ी भी नहीं आती है। लोग खुद अपने स्तर पर पैसे देकर कचरे को फि कवाते है।
उज्जवल विहार में गिट्टी बनी परेशानी का सबब
उज्जवल विहार जाने वाले 60 फीट मार्ग पर सीवरेज लाइन डालने के नाम पर तीन माह से सड़क को खोद रखा है। उसके बाद यहां गिट्टी बिछा दी गई, लेकिन उसके बाद डामरीकरण नहीं हुआ। जबकि यह मात्र 100 मीटर का टुकड़ा है। इससे सटा 200 मीटर का टुकड़ा भी बदहाल पड़ा है। यह मार्ग सीधे बारां रोड को जोड़ता है। इससे रोशन विहार, अश्विनी विहार, मंशा नगर समेत आधा दर्जन कॉलोनी जुड़ी है।
इनका यह कहना
उज्जवल विहार में 60 फीट रोड पर तीन माह से गिट्टी बिछी है। गिट्टी के कारण आए दिन लोग फिसलकर जख्मी हो रहे है। रात के समय तो इस मार्ग पर निकलना मुश्किल हो जाता है। बोरखेड़ा चौराहे पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इसी मार्ग से बारां के लिए वाहन डायवर्ट कर रखा है। लोग परेशान हो रहे है।
महेन्द्र राठौर, उज्जवल विहार
कॉलोनी में सीवरेज लाइन, पेयजल की पाइप लाइन, सड़क व नाली कुछ भी नहीं है। बारिश के दिनों तो कॉलोनी में पानी भर जाता है। सफाई भी हम खुद अपने पैसों से करवाते है। कचरे की गाड़ी नहीं आती है।
द्वारिका मालव, अर्जुन विहार कॉलोनी
कॉलोनी में सीवरेज लाइन नहीं होने से खाली प्लाटों में पानी भरा रहता है। घरों में सीम आ रही है। पीने का पानी भी खराब है। प्लाटों में मच्छर पनप रहे है। कॉलोनी में सड़क नहीं है।
शशि चौधरी,अर्जुन विहार कॉलोनी
कॉलोनी में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। सीवरेज लाइन नहीं है। पानी एक ही जगह पर एकत्रित होने से मच्छर पनप रहे है। सड़कें नहीं होने से लोगों का निकलना मुश्किल होता है।
ईला सामतानी, अर्जुन विहार कॉलोनी
Published on:
18 Mar 2022 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
