16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा हैंगिंग ब्रिज पर बनेगा पांच लेन का नया टोल प्लाजा, 22 करोड़ का बजट जारी

कोटा. हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा की दोनों लेन पर भारी वाहनों के जमावड़े के चलते जाम से बचने के लिए पांच लेन का नया टोल प्लाजा बनाया जाएगा। एक साल में बनने वाले इस नए टोल प्लाजा के लिए 22 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jul 29, 2020

कोटा हैंगिंग ब्रिज पर बनेगा पांच लेन का नया टोल प्लाजा, 22 करोड़ का बजट जारी

कोटा हैंगिंग ब्रिज पर बनेगा पांच लेन का नया टोल प्लाजा, 22 करोड़ का बजट जारी

कोटा. हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा की दोनों लेन पर भारी वाहनों के जमावड़े के चलते जाम से बचने के लिए पांच लेन का नया टोल प्लाजा बनाया जाएगा। एक साल में बनने वाले इस नए टोल प्लाजा के लिए 22 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने यह खुशखबरी दी है।

पिछले दिनों हैंगिंग ब्रिज पर जाम की समस्या को लेकर सिंह से मिलने गए हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला को इस नए प्रोजेक्ट के बारे में सिंह ने बताया। साथ ही कहा कि जब तक यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं होता तब तक छोटे और इमरजेंसी वाहनों के लिए अब एक लेन आरक्षित रहेगी।

एक लेन से गुजरेंगे भारी वाहन, दूसरी लेन इमरजेंसी व छोटे वाहनों के लिए
हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा की दो लेन से भारी वाहनों के जमावड़े के चलते जाम में फंसने वाले छोटे और इमरजेंसी वाहनों के लिए अब एक लेन आरक्षित रहेगी। इसके लिए आरकेपुरम पुलिस ने टोल संचालक को पाबंद किया। गौरतलब है कि यहां रात को भारी वाहनों के चलते लगने वाले जाम से एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत अन्य छोटे वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं।

मंगलवार देर रात टोल पर हंगामा होने की जानकारी मिलने पर हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बुलाया जिसके बाद टोल प्लाजा मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पूरी समस्या को लेकर सांखला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन से मुलाकात की। इसके बाद बुधवार शाम को यातायात पुलिस उप अधीक्षक नारायण लाल बिश्नोई और आरकेपुरम थानाधिकारी संदीप बिश्नोई भी हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा पर पहुंचे।

जहां सांखला ने उपाधीक्षक विश्नोई को छोटे वाहनों को आ रही समस्या के बारे में अवगत कराया। सांखला ने कहा कि दोनों लेन पर ट्रकों की लंबी कतार लगी रहती है। इसके बाद विश्नोई ने टोल प्लाजा संचालक को पाबंद किया है कि एक लेन ट्रकों के लिए रखें। दूसरी लेन को छोटे वाहनों के लिए फ्री छोड़ें। साथ ही उन्होंने एक और अतिरिक्त लेन बनाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग