
कोटा . हैंगिंग ब्रिज से स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहन शुक्रवार को बिना टोल दिए गुजर पाए। स्थानीय वाहन चालक भी खुश थे कि उन्हें टोल नहीं देना पड़ा। 'पत्रिका टीम ने शुक्रवार को हैंगिंग ब्रिज टोल नाके पर पहुंच कर देखा तो टोल नाका संवेदक की ओर से कोटा व बूंदी जिले की कारों को बिना रोके निकाला जा रहा था।
Read More: खुल गया राज: आखिर कोटा के सर्किट हाउस, कलक्ट्री, अदालत और एमबीएस अस्पताल का ये निकला मालिक
वहीं अन्य जिले, राज्यों की कारों से टोल टैक्स लिया जा रहा था। 'पत्रिका टीम ने कार चालकों से बात की तो वे खुश नजर आए। स्थानीय वाहन टोल मुक्त करने की 'राजस्थान पत्रिका की शहरवासियों ने खूब सराहना की। लोगों का कहना था कि 'पत्रिका के प्रमुखता से यह मुद्दा उठाने से ही केन्द्र सरकार को टोल टैक्स फ्री करने का निर्णय करने को विवश होना पड़ा।
Breaking News: राजस्थान के पूर्व सीएम का बड़ा बयान: पर्दे के पीछे से देश पर हुकूमत कर रही आरएसएस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनशन खत्म
हैंगिंग ब्रिज पर स्थानीय वाहनों से टोल वसूली के मामले को लेकर अनशन पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनशन खत्म कर दिया। पीसीसी सदस्य क्रांति तिवारी ने राजस्थान पत्रिका के अभियान की सराहना की। इस अवसर पर रिंकू गुर्जर, मनीष गुर्जर, आमीन रंगरेज, सोमदत्त भरद्वाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टोल बूथ ही अवैध, वसूली बंद हो : सिंह
सार्वजनिक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री भरतसिंह ने कहा, हैंगिंग ब्रिज ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर परियोजना का हिस्सा है। ब्रिज से गुजरने पर किसी भी वाहन से टोल लिया जाना अनुचित है। वहीं इस हाइवे का नवीनीकरण वर्ष 2015 में किया जाना था, लेकिन अभी तक नहीं हुआ। ऐसे में जर्जर हाइवे पर टोल वसूली अनुचित है। ठेकेदार फर्म पर जुर्माना भी प्रस्तातिव है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
रॉंन्ग साइड से देखने पहुंच गए हैंगिंग ब्रिज
बूंदी जिले के नैनवां क्षेत्र के एक परिवार ने सवाईमाधोपुर जिले के नम्बर की पुरानी कार खरीदी। वे कोटा में पारिवारिक कार्य में शामिल होने आए। बाद में हैंगिंग ब्रिज देखने पहुंचे तो टोल नाका प्रभारी ने टैक्स के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही पुरानी कार खरीदी है। ब्रिज देखने आए हैं। ऐसे में वे टोल टैक्स दिए बगैर ही रॉन्ग साइड से वाहन को सड़क के नीचे उतार हैंगिंग ब्रिज देखने पहुंच गए।
पत्रिका ने मुद्दा उठाया तो बेहतर परिणाम आया
बूंदी के प्रहलाद सैनी ने कहा कोटा व बूंदी के लोगोंं का तो रोजाना का आवागमन है। कई लोग तो दिन में दो-दो बार आते हैं। ट्रैफिक से बचने के लिए बायपास होकर आते हैं। 'पत्रिका का बहुत-बहुत धन्यवाद, लोगों को इस समस्या से निजात दिलवा दी।
Read More : राजस्थान पत्रिका और शहरवासियों की जीत : हैंगिंग ब्रिज पर लोकल गैर वाणिज्यिकवाहनों पर नहीं लगेगा टोल
कोटा के महावीर गुर्जर बोले-पत्रिका ने मामला प्रमुखता से उठाया तो बेहतर परिणाम भी आए। जब धनेश्वर टोल नाके पर खदान मालिकों के वाहन फ्री हैं तो यहां क्यों नहीं। यह 'पत्रिकाऔर कोटावासियों की जीत है।
पत्रिका की मुहिम की सराहना
हैंगिंग ब्रिज से कोटा शहर की कारें टैक्स फ्री करने के मामले में 'पत्रिका द्वारा किए गए प्रयास रंग लाए। इसके लिए शुक्रवार शाम को शहर वासियों ने शुक्रवार तलवंडी सर्किल पर 'शुक्रिया राजस्थान पत्रिका बैनर पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने बैनर लगाकर 'पत्रिका की जीत के नारे लगाए। साथ ही बैनर पर हस्ताक्षर किए।
Read More :रॉन्ग साइड आ रहे बाइक सवार को रोका तो ट्रैफिक कांस्टेबल के सिर पर दे मारा घूंसा, आंख से बहा खून
पार्षद गोपालराम मंडा ने बताया कि हैंगिंग ब्रिज पर टोल वसूली के मामले को 'पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया तो जन आन्दोलन खड़ा हुआ। लोगों ने एनएचएआई कार्यालय घेराव किया। आखिर, कोटा-बूंदी की कारों को टोल फ्री किया गया। कोटा जिला नागरिक सहकारी बैंक उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा, पार्षद विवेक राजवंशी, धु्रव राठौर ने बताया कि यह पत्रिका की जीत है। 'पत्रिका हमेशा से जनता की आवाज उठाती आ रही है। इस दौरान भाजपा विज्ञान नगर मंडल अध्यक्ष विवेक मित्तल, केशवपुरा मंडल अध्यक्ष उमेश मेवाड़ा, महावीर नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिकांत गोयल, तलवंडी व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र बैरागी, महामंत्री कीर्ति जैन, वार्ड अध्यक्ष जगदीश शुक्ला, जगदीश चौहान, हमरी सिंह हाड़ा, दिलीप शर्मा, कौशल शर्मा आदि मौजूद रहे।
Published on:
24 Mar 2018 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
