भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज व श्वेताम्बर समाज की ओर से सामूहिक रूप से अहिंसा रैली निकाली गई। यह रैली घटोत्कच सर्किल से प्रारंभ हुई।
जिला कलेक्टर ओपी बुनकर व अन्य अतिथियों ने समाज के पदाधिकारियों के साथ रैली को रवाना किया। रैली में दोनों ही समाज के लोगों का उत्साह देखते ही बना, कोई भजनों पर नृत्य करता हुआ नजर आया कोई सत्य अहिंसा व जीओ और जीने दो का संदेश देता हुआ नजर आया। महिला पुरुष बच्चे सभी ने भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर आयोजित रैली में अपनी सहभागिता दिखाई। रैली घटोत्कच सर्किल से शुरू होकर महावीर नगर तृतीय चौराहा, रंगबाड़ी रोड़, महावीर नगर द्वितीय, तलवंडी, जवाहर नगर रोड़ होते हुए दादाबाड़ी स्थित दानबाड़ी पहुंची। रैली का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। गौरतलब है कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की पहल पर महावीर जयंती पर सकल दिगंबर व श्वेतांबर समाज की ओर से सामूहिक रैली निकाली गई। यह भी पढ़ें