कोटा . बुधवार से शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ हो रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि का शुभारंभ होगा जो नवमी तक चलेगा । कही गरबा तो कही भजन कीर्तन संध्या का आयोजन होगा । इन नौ दिनों में माता के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी । मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि मां के नौ अलग-अलग रुप हैं।