एक को रोका, दूसरे को दी अनुमति
सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य पर रोक लगने के बाद वन विभाग ने एक निजी मोबाइल कंपनी को फाइबर केबल बिछाने के लिए वन क्षेत्र में सड़क किनारे खुदाई की अनुमति दे दी। जबकि सड़क निर्माण कार्य में रोड़ा लगाया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने केबल बिछाने के लिए सड़क किनारे खुदाई कर दी। जिससे वाहन चालकों की समस्या ओर बढ़ गई। जबकि सड़क निर्माण कार्य के लिए एनओसी मिलती तो अब तक यह सड़क बन कर तैयार हो चुकी होती।