
OMG: तो क्या इशारों इशारों में दे दिया पायलट ने घनश्याम तिवाड़ी को समर्थन
कोटा . मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को रामगंजमंडी में सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने ऐसा क्या कहा की जिससे हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी का तो नहीं लेकिन उनकी बात का समर्थन जरूर हो गया | दरअसल सभा में पायलट ने तिवाड़ी का उदहारण देते हुए कहा कि भाजपा के ही नेता केन्द्र सरकार पर आपातलकाल जैसे हालात पैदा करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़़ रहे हैं। इस दौरान पायलट ने सरकार पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया।
एक भी वादा पूरा नहीं
पूर्व वित्त राज्य मंत्री नमोनरायण मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ नौकरी प्रति वर्ष, कालाधन लाकर 15 लाख आमजन के खाते मे देने का वादा किया था लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।मीणा ने बजरी खनन बंद होने व अवैध रुप से उसका परिवहन होने में मिली भगत का आरोप भी सरकार पर लगाया।
प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी व राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार ने केन्द्र सरकार पर कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा के लोग अनर्गल बार्तं करते हैं लेकिन किसी पीडि़त के घर जाकर सांत्वना देने की उन्हें फुर्सत नहीं है।
पांच घंटे चली सभा
कांग्रेस की सभा करीब पांच घंटे तक चली। इसमें तीन दर्जन से अधिक वक्ताओं ने प्रदेश व केन्द्र सरकार को नोटबंदी, जीएसटी, कालाधन लाने के वादों को लेकर कोसा। पूरे समय तक कार्यकर्ता पांडाल में जमे रहे। कोटा, झालावाड़ से भी कांग्रेस के कई नेता सभा में शामिल हुए।
सभा करीब डेढ़ बजे शुरू हुई। वक्ताओं ने ताकली बांध लघु सिंचाई परियोजना जैसे कार्य पूर्ण नहीं होने, महाविद्यालय क्रमोन्नत नहीं करने व चिकित्सा व्यवस्था की बदहाली पर रोष जताया। अलवर सांसद डा. करण सिंह यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की विदाई तय है।
पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने जीएसटी की मार से कोटा स्टोन उद्योग के प्रभावित होने का जिक्र किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव पंकज मेहता, जिलाध्यक्ष सरोज मीणा, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, विधानसभा प्रभारी बाबूलाल मेघवाल, सहित कई वक्ताओं ने संबोंधित किया।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत पारख ने मंच संचालन किया। आभार कैलाश बंजारा ने जताया। राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार ने कहा कि सीमा पर पाक की गोली से सैनिकों की और सरकार की गोलियों से देश में काश्तकारो की मौत हो रही है।
राजस्थान शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने पायलट को नई अंशदायी पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए ज्ञापन दिया।
Published on:
27 Jun 2018 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
