
कोटा. स्वाइन फ्लू के बाद अब स्क्रब टायफस से मौत का मामला सामने आया है। स्क्रब टायफस से एक वृद्ध की मौत हो गई। इस सीजन में यह पहली मौत है। हालांकि वृद्ध की मौत मंगलवार दोपहर बाद एमबीएस अस्पताल में हुई।
Read More : चांदखेड़ी में मनाया जाएगा ऋषभ जयंती महोत्सव, धूमधाम से निकाली जाएंगी रथयात्रा…
चिकित्सा विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के श्योपुर पीली कोठी निवासी पुरुषोत्तम (78) पुत्र रघुनाथ का एमबीएस अस्पताल में २६ मार्च को भर्ती हुआ था। जांच में इसे स्क्रबटायफस पॉजीटिव मिला। मंगलवार को दोपहर बाद मौत हो गई। गौरतलब है कि इस सीजन में स्क्रब टायफस के २ मरीज पॉजीटिव आ चुके हैं। वहीं दीगोद क्षेत्र के कचोलिया गांव निवासी एक महिला स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाई गई।