12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑन लाइन ठगी : एप डाउनलोड करते ही 2 मिनट में बैंक खाते से उड़ गए दो लाख रुपए

कोटा निवासी व्यक्ति के साथ ऑन लाइन ठगीफोन कॉल पर सिम ब्लॉक होने की बात कह कर करवाया था एप डाउनलोड

2 min read
Google source verification
ऑन लाइन ठगी : एप डाउनलोड करते ही 2 मिनट में बैंक खाते से उड़ गए दो लाख रुपए

ऑन लाइन ठगी : एप डाउनलोड करते ही 2 मिनट में बैंक खाते से उड़ गए दो लाख रुपए

कोटा. शहर के एक व्यक्ति के साथ ऑन लाइन ठग द्वारा मोबाइल सिम रिचार्ज कराने के नाम पर लगभग 2 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने व्यक्ति के बैंक खाते से दो मिनट में ही दो लाख रुपए उड़ा लिए। ठग के कहे अनुसार पीडि़त ने एक एप मोबाइल में डाउनलोड किया था। उसके बाद बैंक खाते से उक्त रकम उड़ गई। पीडि़त ने इसकी पुलिस थाने व साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी है।

गुमानपुरा निवासी मोहम्मद कादिर ने बताया कि 21 दिसम्बर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह मोबाइल कंपनी से बोल रहा है। आपका फोन का सिम 24 घंटे में ब्लॉक हो जाएगा। इसे रिचार्ज करा लें। उस व्यक्ति ने सिम को 11 रुपए से रिचार्ज व मोबाइल पर एक एप डाउन लोड करने को कहा। कादिर ने व्यक्ति के कहे अनुसार उक्त एप मोबाइल में डाउनलोड किया। जैसे ही उस एप हो खोला उसमें उनका मोबाइल नम्बर आ गया। इसके तत्काल बाद उनके बैंक खाते से 99 हजार 999 रुपए एक बार में तथा 99 हजार 998 दूसरी बार उड़ गए। उक्त दोनों राशि दो मिनट के अन्तराल में बैंक खाते से निकल गई। राशि निकलने के तत्काल बाद ही मोबाइल पर इसके मैसेज भी आ गए। पीडि़त का बैंक एकाउंट विज्ञान नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है।

ऐप डिलीट किया पर बच न सकी राशि

कादिर ने बताया कि बैंक खाते से जैसे ही पहली बार राशि निकली उन्होंने तत्काल एप को डिलीट कर दिया ताकि और राशि न निकले। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। एप डिलीट करने के बाद भी दूसरी बार राशि निकलने का मैसेज आ गया। इसके कुछ देर बार एक कॉल और आया, जो विज्ञान नगर स्थित उनके बैंक से था। उन्होंने भी बताया कि उनके खाते से दो बार राशि निकली है। इस पर उन्होंने तत्काल बैंक पहुंच खाता बंद कराया। कादिर ने गुमानपुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।