
कोटा. हार्ट वाइज ग्रुप और बेदी परिवार की ओर से स्टेशन रोड स्थित नेहरू गार्डन में रविवार सुबह ओपन जिम का उद्घाटन किया गया।
कोटा . शहर को तीसरे हार्ट वाइज ओपन जिम की सौगात स्टेशन रोड स्थित नेहरू गार्डन में रविवार सुबह दी गई। इस क्षेत्र में यह ऐसी शुरुआत है, जो आमजन को हर पल स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करेगी। हार्ट वाइज ग्रुप और बेदी परिवार की ओर से समाजसेवी जगदीश सिंह बेदी की स्मृति में ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। यहां सुबह आने वाले लोगों को नि:शुल्क जिम की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र अरदास से ज्ञानी भगवान सिंह ने की।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, अगमगढ़ गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा बलविन्दर सिंह, नगर विकास न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता, विधायक प्रहलाद गुंजल, महापौर महेश विजय अतिथि थे। आयोजक तरूमीतसिंह बेदी ने कहा कि पिता का आशीष ही उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
हर पार्क में खुले
जिला कलक्टर ने कहा,यह शहर की जिंदादिली को दर्शाता है। यहां मॉर्निंग वॉक पर आने वाले शहरवासियों को सौगात मिली है। हम चाहते हैं शहर के ज्यादातर पार्क में ऐसी ओपन जिम स्थापित हो, ताकि लोग हल्की-फु ल्की करसत कर खुद को स्वस्थ रख सकें।
Read More: सात मिनट में खाक हुई रावण की सत्ता... देखिए तस्वीरें
कम से कम मरीज पहुंचे अस्पताल
महापौर महेश विजय ने कहा कि बेदी परिवार की यह सौगात हमेशा याद रखी जाएगी। हार्ट वाइज टीम भी जागरूकता के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आजकल व्यावसायिक जमाना है, हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन हार्ट वाइज गु्रप के डॉ. साकेत गोयल चाहते हैं कि कम से कम मरीज अस्पताल पहुंचे। ये सोच उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है। डॉ. गोयल ने कहा, ग्रुप का प्रयास है कि शहर के ज्यादा से ज्यादा पार्कों में ओपन जिम स्थापित किए जाएं।
यहां तीसरा जिम स्थापित
इससे पहले हाड़ौती उद्यान और विज्ञान नगर पार्क में जिम स्थापित किया जा चुका है। यहां भी 11 तरह की मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों पर हर आयु वर्ग के शहरवासी कसरत कर सकेंगे।
Read More: कोटा के शाही दशहरे में 187 साल तक शर्मसार होती रही जयपुर रियासत
पोस्टर का विमोचन
कार्यक्रम में हार्ट वाइज लाइफ स्टाइल पोस्टर का विमोचन किया गया। इसमें स्वस्थ रहने के लिए खान-पान व दिनचर्या के बारे में बताया गया। पोस्टर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को वितरित किया गया। समारोह में शहर के सभी समाज, क्लब, व्यावसाय से जुड़े लोग और बड़ी संख्या मे गार्डन में रोज आने वाले लोग उपस्थित रहे। इस मौक पर विद्युत विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता बी.एल. पचेरवाल और सेवानिवृत्त सचिव आर.डी. मीना भी मौजूद रहे।
Published on:
1 Oct 2017, 10:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.