
3 children died due to drowning in water
बकानी के ग्राम पंचायत नानौर के महेशपुरा गांव में मूर्ति विसर्जन करने गए दो बच्चों की तालाब मेें डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण दोपहर 2 बजे पूर्ति विसर्जन के लिए गांव के पास स्थित खारचिया मोदडिय़ा तालाब पर पहुंचे। उनके साथ परमानन्द लोधा का 9 वर्षीय दीपू उर्फ अनिल और सालगराम लोधा का 8 वर्षीय बेटा पंकज पुत्र भी साथ थे। दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने लगे। मूर्ति विसर्जन के बाद गांव के सभी लोग वापस आ गए, दोनों बच्चों के घर नहीं लौटने पर गांव में उनकी तलाशी की, लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीण जब ताबाल पर तलाश करने गए तो किनारे दोनों बच्चों के कपड़े मिले। ग्रामीणों ने दोनों की तालाब में तलाश की। कुछ देर बाद मिलने पर दोनों को बकानी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नाले में गिरने से 3 साल के बालक की मौत
कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में नाले में गिरने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। एएसआई केसरिया सिंह ने बताया कि संजय नगर गली नम्बर दो निवासी विजय सिंह का 3 साल का बेटा भानू सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह रात को अचानक घर से निकलकर कहीं चला गया। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो रात में करीब दो बसे वह घर के पास ही नाले में पड़ा मिला। उसे निकालकर तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई ने बताया कि नाले में गिरने से ही बालक की मौत हुई है।
Read More: OMG! पहले देखा है कभी ऑर्गन डॉनर रावण
डेंगू ने दो युवाओं की ली जान
कोटा में डेंगू से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को भी तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में डेंगू पीडि़त दो युवाओं की मौत हो गई। चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार कोटा गुमानपुरा निवासी 26 वर्षीय राजेश सिंधी और रोजझी निवासी 32 वर्षीय नंदजीत को 28 सितम्बर को भर्ती किया गया था। जांच में उन्हें एसएन पॉजीटिव आया। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोटा में डेंगू के 12 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें कोटा के 10, बूंदी के 2 रोगी शामिल हैं। वहीं स्वाइन फ्लू के 4 मामले सामने आए। इनमें कोटा के 2, बूंदी के 2 तथा स्क्रबटायफस का 1 मामला सामने आया।
Read More: शाहरुख खान के फैंस को इमाम सिद्दीकी ने सुनाई खरी-खरी
थाने में गिरा पेड़, महिला के पैर में लगी चोट
नयापुरा थाने में बने मकान पर सुबह अचानक नीम का एक पुराना बड़ा पेड़ गिर गया। इससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही, छत पर टहल रही बुजुर्ग महिला के पैर में चोट लग गई। कांस्टेबल जीतराम ने बताया कि वह थाना परिसर में पीछे की तरफ बने क्वार्टर में सो रहे थे। सुबह 7 बजे तेज आवाज के साथ मकान में कम्पन्न हुआ। वह घबराकर उठे और मकान से बाहर निकले तो भीड़ लगी थी। बाहर देखा तो नीम का बड़ा पेड़ उनके मकान पर गिरा हुआ था। इससे मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उनके ऊपर मकान में रहने वाले सिपाही ओमप्रकाश मीणा की 80 बुजुर्ग मां बजरंगी बाई के पैर में गम्भीर चोट लगी। उन्हें एमबीएस में उपचार के लिए लेकर गए। पेड़ गिरने से मकान के ऊपर छत की तरफ का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जीतराम ने बताया कि यदि मकान की दीवार मजबूत नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Published on:
1 Oct 2017, 1:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.