
बारां. गुरु पूर्णिमा पर महिला जागृति संस्थान एवं युग निर्माण समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेलखेड़ी रोड स्थित ज्योतिपुंज में श्रद्धा, आस्था एवं संस्कारों से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं गुरु पूजन से हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, समिति सदस्यों एवं परिजनों ने उत्साह से भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां दीं।
इस अवसर पर नन्हे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। वैदिक परंपरा के अनुसार बच्चों को शिक्षा के प्रथम संस्कार से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं श्रेष्ठ चरित्र निर्माण की कामना की गई। कार्यक्रम समिति की अध्यक्ष अंजलिना यादव ने कहा कि गुरु वह दिव्य शक्ति है जो मनुष्य को अज्ञानरूपी अंधकार से ज्ञानरूपी प्रकाश की ओर ले जाती है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि जीवन की सही दिशा दिखाकर व्यक्ति को गलत मार्ग पर जाने से बचाता है और उसके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भी सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
Updated on:
30 Jul 2026 06:00 am
Published on:
30 Jul 2026 06:00 am
