18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crocodile In Kota Hostel: कोटा के हॉस्टल में घुसा 5 फीट लंबा मगरमछ, जान बचाकर भागने लगे कर्मचारी और स्टूडेंट्स

Crocodile Viral Video: कोटा के एक हॉस्टल में अचानक मगरमच्छ घुसने से छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। बेसमेंट के मेस में पहुंचे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jul 18, 2026

Crocodile In Hostel

हॉस्टल में घुसे मगरमच्छ का फोटो: पत्रिका

Video Of Crocodile Enters In Kota Hostel: कोटा के एक हॉस्टल में 5 फीट लंबे मगरमच्छ के घुसने के बाद स्टूडेंट्स डर गए। दरअसल कोटा के कोरल पार्क में दोपहर को एक बॉयज हॉस्टल के अंदर अचानक मगरमच्छ घुस आया। हॉस्टल के बेसमेंट में बने मेस में 5 फीट लंबा मगरमच्छ पहुंचा उस समय मेस में खाना बन रहा था। मगरमच्छ को देखते ही कुक और वहां मौजूद कर्मचारी डरकर भागने लगे। जिसकी CCTV फुटेज भी सामने आया है।

मगरमच्छ के हॉस्टल में पहुंचने की खबर फैलते ही वहां रहने वाले स्टूडेंट्स में भी डर का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्टूडेंट हॉस्टल परिसर में जमा हो गए। कुछ छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन इसके चलते मगरमच्छ और ज्यादा घबरा गया और मेस के अंदर ही इधर-उधर घूमने लगा।

पूरी घटना हॉस्टल के मेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में देखा गया कि मगरमच्छ धीरे-धीरे सीढ़ियों के रास्ते बेसमेंट में बने मेस तक पहुंचा था। ऐसे में हॉस्टल प्रशासन ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया।

वन विभाग के कर्मचारी ने कहा कि मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान किसी भी स्टूडेंट या हॉस्टल कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा। दरअसल हॉस्टल के पास से एक बड़ा नाला गुजरता है। आशंका है कि कल कोटा में आई अच्छी बारिश के कारण या पानी के बहाव के कारण मगरमच्छ नाले से निकलकर हॉस्टल परिसर में पहुंच गया।

कोटा में पिछले महीने 11 साल के बच्चे पर मगरमच्छ ने किया था हमला

कोटा जिले के खातौली क्षेत्र में पिछले महीने पार्वती नदी में नहाने गए 11 साल के अंकित गुर्जर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। मगरमच्छ ने बच्चे के पैर को जबड़े में जकड़ लिया लेकिन अंकित ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को छुड़ा लिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की थी।