5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

भगवान वैंकटेश्वर का पाटोत्सव शुरू, कलश यात्रा निकाली

चेचट कस्बे में रामानुज कोट स्थित भगवान वैंकटेश्वर का दो दिवसीय पाटोत्सव बुधवार से शुरू

Google source verification

कोटा. जिले के चेचट कस्बे में रामानुज कोट स्थित भगवान वैंकटेश्वर का दो दिवसीय पाटोत्सव बुधवार से शुरू हुआ। इस अवसर पर जल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महाजनों के बाग से शुरू हुई। जो बैंडबाजों के साथ वैंकटेश्वर भगवान मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर जल कलश धारण किए हुए थे। इसके बाद भगवान वैंकटेश्वर का मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्रधारा पंचामृत अभिषेक किया गया। शाम को मंदिर परिसर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ। गुरुवार को हवन यज्ञ एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमे बैंडबाजों के साथ भगवान वैंकटेश्वर को नगर परिक्रमा करवाई जाएगी।