
श्रीराम रंगमंच सहित कई कार्य मेले के आयोजन के अनुरूप पूर्णता की ओर हैं, लेकिन कुछ कार्यों में अभी तेजी लाने की जरूरत है।
कोटा. दशहरा मैदान में मेले के आयोजन की तैयारियों के लिए अब कुछ ही दिन शेष हैं। श्रीराम रंगमंच सहित कई कार्य मेले के आयोजन के अनुरूप पूर्णता की ओर हैं, लेकिन कुछ कार्यों में अभी तेजी लाने की जरूरत है। 'पत्रिका' के चौथे ऑडिट में गुरुवार को पाया कि आंतरिक सड़कें बनाने का कार्य अब भी पूरा नहीं हुआ। विजयश्री रंगमंच आयोजन के लिए तैयार नहीं हुआ। श्रीराम रंगमंच लगभग तैयार है। निगम के दावे से हकीकत अब भी पीछे ही है।
गौरतलब है कि 31 अगस्त को 'पत्रिका' ने दशहरा मेले के लिए जरूरी कार्यों का पहला और 4 सितम्बर को दूसरा और 9 सितम्बर को ऑडिट किया था। उस समय सभी कार्य काफी धीमी गति से चल रहे थे। अब विजयश्री रंगमंच के पास पुतले दहन के लिए प्लेटफॉर्म बनाने का कार्य 80 प्रतिशत हो गया है। विजयश्री रंगमंच की दीवारों पर टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है।
Read More: फौजी की पत्नी समेत दो ने की खुदखुशी
अगली ऑडिट पांच दिन बाद
पत्रिका हर 5वें दिन मेले के निर्माण कार्य का ऑडिट कर जनता के सामने सच रखेगा। अगली ऑडिट 19 सितम्बर को होगी।
पत्रिका का उद्देश्य
दशहरा मेला कोटा की शान है और किसी भी लापरवाही से इस शान को आंच नहीं आनी चाहिए।
कुछ ऐसा है मैदानी गुणा-भाग
निगम का दावा
75 प्रतिशत सड़क नेटवर्क कार्य
80 प्रतिशत पाइप लाइन कार्य
90 प्रतिशत विद्युत लाइन कार्य
95 प्रतिशत कार्य हो गया है अस्थाई श्रीराम रंगमंच मैदान को समतल करने का
हकीकत थोड़ी पीछे
70 प्रतिशत कार्य हुआ है सड़क नेटवर्क का
75 प्रतिशत करीब कार्य हुआ बिजली का, तार खींचने का कार्य चल रहा
70 प्रतिशत करीब कार्य हुआ पेयजल व्यवस्था का, पाइप लाइन डालने का कार्य अभी जारी है।
अस्थाई विजय श्री रंगमंच के सामने पुतला दहन के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है।
Published on:
15 Sept 2017 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
