4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Swarnim Bharat : सफाई को कहा हां, प्लास्टिक के लिए बोला ना

मेले व शिवालय में किया नुक्कड़ नाटकदर्शकों ने सराहा, बोले रखेंगे स्वच्छता का ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 21 Feb 2020, 11:05 PM IST

Swarnim Bharat : सफाई को कहा हां, प्लास्टिक के लिए बोला ना

Swarnim Bharat : सफाई को कहा हां, प्लास्टिक के लिए बोला ना

कोटा. राजस्थान पत्रिका का स्वर्णिम भारत अभियान बी क्लीन गो ग्रीन, सफाई को हां प्लास्टिक को ना अभियान में धार्मिक संगठनों के साथ सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं का साथ लगातार मिल रहा है। शनिवार को भी शहर में विभिन्न आयोजन हुए। सुबह रोटरी क्लब कोटा, राउण्ड टाउन, स्काउट गाइड चाइल्ड लाइन की ओर आयोजित कार्यक्रम में तालाब की पाल पर लोगों को रैली निकालकर मंदिरों को पॉलीथिन मुक्त बनाने का संदेश दिया। क्लब के सदस्य रैली निकालकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं व दुकानदरों के पास गए व उन्हें पॉलीथिन के नुकसान बताए। लोगों ने भी इसे गंभीरता से लिया और सफाई को हां व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की बात कही। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वो भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को समझाएंगे और मंदिर को प्लास्टिक मुक्त बनाएंगें। क्लब के संयोजक विमल जैन ने कहा, शुद्ध वातावरण में श्वास लेने के लिए पर्यावरण को बचाना होगा। स्काउट गाइड की जिला उप प्रधान सुमन शृंगी, शिशु भारती स्कूल के निदेशक योगेन्द्र शर्मा, क्लब के पीयूष जैन, पूर्व अध्यक्ष आरसी पारीक चाइल्ड लाइन की अल्का अजमेरा, कल्पना प्रजापति, नर्मदा, सिंधी शिव मंडल के मेला प्रभारी जय कुमार कालरा,अध्यक्ष गोरधन लाल, महामंत्री मनोहर बजाज, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कौशिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अभिनय से चेताया

अभियान के तहत कोटा स्कूल ऑफ ड्राम के कलाकारों ने संवेदनशील अभिनय से लोगों को झकझोर दिया। संचालक विवेक शर्मा डिम्पल के निर्देशन में गणेश सिंगोर, निहारिका परिहार, दशरथ चारण, दिनेश नामदेव, अखिलेश महावर, निखिल गुप्ता समेत अन्य कलाकारों ने मनभावन प्रस्तुति दी। स्वच्छ भारत अभियान को लेकर मार्मिक संदेश दिए, साथ ही पॉलीथिन के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताई। कलाकारों ने सुबह तालाब की पाल पर शाम को घोड़ा वाला चौराहा स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर में नुक्कड़ नाटक किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष रोशन लाल गर्ग, सचिव राजेन्द्र अग्रवाल, श्रवण तोधि समेत, अमित गोयल, रामस्वरूप अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।