4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू का खात्मा करने को तैयार कोटा, शहरवासियों ने ली शपथ

राजस्थान पत्रिका की पहल पर डेंगू व स्वाइन फ्लू से शहरवासी लडऩे को तैयार हो रहे हैं। स्वच्छ कोटा-स्वस्थ कोटा की शपथ ली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 1 Nov 2017, 2:09 AM IST

Clean Kota And Healthy Kota

रामजानकी मंदिर में हो रही भागवत कथा के दौरान शपथ लेते लोग।

कोटा . राजस्थान पत्रिका की पहल पर जानलेवा साबित हो रहे डेंगू व स्वाइन फ्लू से शहरवासी लडऩे को तैयार हो रहे हैं। पत्रिका मुहिम 'स्वच्छ कोटा-स्वस्थ कोटा में कारवां जुड़ता जा रहा है। शहर के सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठन आगे आ रहे हैं।
मंगलवार को केशवपुरा स्थित रामजानकी मंदिर में भागवत कथा की पूर्णाहुति पर 'स्वच्छ कोटा-स्वस्थ कोटा की शपथ ली गई। सांसद ओम बिरला ने शपथ दिलाई।

Read More: मेरे घर...लेकर सौगात आई खुशियों की बारात

सांसद ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने का हम सभी का दायित्व है। मिलकर इसमें जुटेंगे, एक-एक मोहल्ला साफ करेंगे तो शहर स्वच्छ नजर आएगा। जब शहर स्वच्छ होगा तो स्वस्थ भी होगा। सफाई की शुरुआत घर से करनी होगी। उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि सड़कों पर कचरा नहीं दिखे। कथा संयोजक व पार्षद नरेन्द्रसिंह हाड़ा ने कहा कि पत्रिका मुहिम से जोड़कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए वार्ड स्तर पर मुहिम चलाई जाएगी।

Read More: Video: जब नंगे हुए किन्नर तो मच गया पूरा शहर में ऐसा कोहराम


इधर, हनुमान बस्ती के हर घर का सर्वे
हनुमान बस्ती की पूरी गली में डेंगू रोगी सामने आने पर '1 गली, 50 को डेंगू, 3 की मौत शीर्षक से पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आ गया। मंगलवार को बस्ती में एंटीलार्वा एक्टीविटी करवाई गई। सीएमएचओ डॉ. आर.के. लवानिया ने बताया कि टीम लगाकर बस्ती के 170 घरों के 793 कमरों में पायरेथ्रम स्प्रे कराया। 15 स्थानों पर एमएलओ डलवाया। 133पानी की टंकियां खाली करवाई गई। 25 कूलर साफ करवाए। निगम ने नालियों की सफाई व फोगिंग करवाई।

Read More: सीढिय़ों से गिरकर युवक की मौत, परिजनों के बयान से हादसे और हत्या के बीच उलझी गुत्थी

23 की स्लाइड ली, 20 को बुखार
गौरतलब है कि दादाबाड़ी की हनुमान बस्ती के घर-घर में डेंगू रोगी सामने आए हैं, वहीं कई लोग अभी भी बीमार हैं। चिकित्सा विभाग की टीम ने सर्वे कराया, जिसमें ३३ रोगियों की स्लाइड ली गई, २० रोगी बुखार से पीडि़त पाए गए। इसके साथ ही कई लोगों को सर्दी, जुकाम व खांसी निकली। प्रताप कॉलोनी, चौपड़ा फार्म व भीममंडी क्षेत्र में भी एंटी लार्वा एक्टीविटी करवाई गई।


42रोगी और मिले
डॉ. लवानिया ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के 42 रोगी सामने आए। इनमें 24 कोटा, 4 बूंदी, 4 बारां व 1 रोगी चित्तौडग़ढ़ का है। इसके साथ ही 9 डेंगू रोगी आरडीटी के पाए गए।