4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्ट्रीशीटर के घर से दबोचा पाकिस्तानी नागरिक, बिना पासपोर्ट वीजा के नेपाल बार्डर से घुसा था भारत में

कोटा के सुल्तानपुर कस्बे में हिस्ट्रीशीटर के घर से पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को धर दबोचा। यह नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुसा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 11 Nov 2017, 10:15 AM IST

Pakistani citizens caught in kota, Pakistani citizens in India, illegal entery of Pakistani citizens in india, Crime in Rajasthan, Crime In Kota, Kota Police, Crime News Kota, Kota Rajasthan Patrika, Kota Latest News, Kota News in Hindi

Pakistani citizens caught in kota rajasthan

कोटा के सुल्तानपुर कस्बे से सीआईडी और इंटेलीजेंस ने अवैध तरीके से भारत में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को धर दबोचा है। बिना पासपोर्ट और बीजा के यह नेपाल के रास्ते भारत में घुसा था और लगातार इसकी गतिविधियां संदिग्ध बनी हुई थीं। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी इंटेजीजेन्स की टीम उसे पूछताछ के लिए जयपुर ले गई। आरोपित युवक के खिलाफ सुल्तानपुर थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सीआईडी इंटेलीजेंस के एएसपी गौतम भास्कर ने बताया कि पाकिस्तान के एक संदिग्ध नागरिक के सुल्तानपुर में होने की सूचना मिली थी। इस पर उनकी टीम सुल्तानपुर पहुंची और संदिग्ध नागरिक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद हनीफ बताया। वह सुल्तानपुर के हिस्ट्रीशीटर खालिक हुसैन के मकान में छिपा हुआ था। गिरफ्तार संदिग्ध के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि होने पर देर शाम सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद शरीफ ने सुल्तानपुर थाने में मोहम्मद हनीफ और खालिक हुसैन केखिलाफ पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद टीम उसे पूछताछ के लिए जयपुर लेकर गई।

Read More: पहले मोबाइल मांगा फिर घर ले जाकर बिस्तर पर बिठाया, हुस्न के जाल में फंसे युवक का हुआ ये हाल

दिल्ली, अजमेर और कोटा के बाद पहुंचा सुल्तानपुर

इंटेलीजेंस के एएसपी गौतम भाष्कर ने बताया कि पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान 50 वर्षीय मोहम्मद हनीफ पुत्र फतेह मोहम्मद के तौर पर की गई है। यह पाकिस्तान के कराची शहर का रहने वाला है। एएसपी ने बताया कि मोहम्मद हनीफ बिना पासपोर्ट और बीजा के काठमांडु के रास्ते भारत में घुसा। वहां से दिल्ली होते हुए अजमेर आया। हनीफ एक दिन अजमेर के एक होटल में ठहरा। इसके बाद कोटा होते हुए 6 नवम्बर को सुल्तानपुर पहुंचा था। सुल्तानपुर कस्बे में आने के बाद यह हाड़ा मार्केट निवासी खालिक पुत्र अब्दुल हकीम के घर ठहरा हुआ था।

Read More: प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ही कर्मचारी की पत्नी को बनाया हवस का शिकार

हिस्ट्रीशीटर के घर रुकने पर गहराया संदेह

इंस्टेलीजेंस और पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि हिस्ट्रीशीटर हनीफ की बूआ का ब्याह पाकिस्तान में हुआ है, लेकिन उसके घर किसी पाकिस्तानी नागरिक का अवैध तरीके से रुकना कई तरह के संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इंटेलीजेंस टीम दोनों से पूछताछ मे जुटी हुई है। पूछताछ के बाद ही उसके मकसद का खुलासा हो पाएगा।