6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा में सक्रिय थी मस्ताना गैंग, चौथ वसूली, लूट और वर्चस्व के लिए लोग और व्यापारी थे निशाना….

- गैंग के आका सहित 6 शातिर गैंगेस्टर अपराधियों को पुलिस ने सुल्तानपुर से किया गिरफ्तार - कोटा में तीन व झालावाड़ के खानपुर में एक वारदात करना कबूला - शहर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे थे अपराधी, गैंगवार के हो सकते थे हालात उत्पन्न

Google source verification

कोटा. कोटा शहर में पिछले दो महिनों से लोगों-व्यापारियों से चौथवसूली, लूट व रंजिशवश लोगों को धमकाना, फायरिंग व जानलेवा हमला करना तथा अपराधियों में वर्चस्व कायम करने के लिए शहर में दशहत का माहौल पैदा करने वाली मस्ताना गैंग का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर से गैंग के आका सहित 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गैंग के हर अपराधी पर 2 से लेकर 27 तक संगीन प्रकरण दर्ज हैं। अपराधियों ने कोटा ही नहीं झालावाड़ पुलिस को भी खुली चुनौती दे रखी थी। दो महिने में ही एक के बाद से चार संगीन वारदातें अपराधियों ने बैखोफ की।

खुद पुलिस अधीक्षक शहर केसर सिंह शेखावत ने स्वीकार किया कि अपराधी इतने शातिर हैं कि एक के बाद एक वारदातें करते जा रहे थे। पुलिस के लिए भी इन्हें पकड़ा चुनौती बन गया था। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार जैन व राजेश कुमार मील के सुपरविजन में सभी थानाधिकारियों व साइबर टीम अपराधियों को पकडऩे के लिए लगी हुई थी। गैंग को पकडऩे के लिए जगह-जगह दबिश दि जा रही थी। गुरुवार सुबह गिरोह के कोटा ग्रामीण जिले के सुल्तानपुर में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उद्योग नगर थानाधिकारी मय टीम व साइबर टीम ने वहां पहुंच कर गिरोह के मुख्य सरगना अमन उर्फ लाला सहित सरफराज उर्फ बिट्टू, अरमान उफ डब्बू, आशिक अहमद उर्फ मोटा, रहीम उर्फ लक्की, लखन उर्फ माखन को गिरफ्तार किया है।

5 जुलाई : हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ हजरत व उसे परिवार पर फायरिंग

हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ हजरत अली की डब्बू, बिट्टू लक्की, अमन लाला के बीच गोविन्द नगर इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आपसी रंजिश है। इसी को लेकर 5 जुलाई की शाम को दो बाइकों पर आसिफ, डब्बू, बिट्टू लक्की, अमन लाला, लाखन ने देशी कट्टे से हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ हजरत अली व उसके बच्चो को जान से मारने की नियत से फायर किए थे। निशाना चूकने के बाद ये लोग फरार हो गए। उद्योग नगर पुलिस ने प्रकरण में मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

9 जून : चौथवसूली के लिए व्यापारी पर फायरिंग

अमन उर्फ लाला गेंग ने 9 जून को कुन्हाड़ी थाने के ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवसायी नवरतन शर्मा व उसके साथी दीपक पर चौथवसूली के उद्देश्य से फायरिंग कर पुलिस को चुनौती दी। पुलिस सक्रिय हुई तो गैंग के बदमाशों ने कोटा शहर छोड़ दिया।

21 जून : व्यापारी पर फायरिंग, 2.5 लाख रुपए लूटे

कोटा छोड़कर गैंग के सदस्य झालावाड़ जिले के खानपुर पहुंचे गए। वहां 21 जून को व्यापारी महेश नारायण पर फायरिंग व चाकू से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश व्यापारी से 2.5 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। इसके बाद से झालावाड़ पुलिस इस गैंग का पीछा कर रही थी।

23 जून : सेंट्रल जेल के सामने फायरिंग

23 जून : इसके दो दिन बाद ही गैंग के बदमाशोंं ने 23 जून को कोटा में सेन्ट्रल जेल के सामने बैठे एक व्यक्ति अखलाक हुसैन पर पुरानी रंजिश के कारण जानलेवा हमला कर फायरिंग की। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।