
अंधेरे का फायदा उठा भाग छूटा चालक, वाहन में जो था उसे देख पुलिस के उड़े होश
सुकेत. कस्बे में मंगलवार देर रात को ज़ुल्मी सड़क मार्ग पर अवैध देशी शराब की 115 पेटियां मय वाहन जप्त करने में स्थानीय पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी चालक भाग गया।
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण शरद चौधरी ने अवैध मादक पदार्थए अवैध शराब के तस्करों की धरपकड़ व गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसके तहत सुकेत पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब की 115 पेटियां कुल 5520 पव्वे मय पिकअप वाहन के जप्त से करने में सफलता प्राप्त की। तस्करों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर नाकेबंदी की जा रही थी। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन के निर्देशन में रामगंजमंडी सहायक पुलिस अधीक्षक एन प्रवीण नायक के सुपरविजन में थाना अधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल गणेश लालए कांस्टेबल महेंद्रए कांस्टेबल धीरेंद्र की विशेष टीम ने गश्त के दौरान रात्रि को एक पिकअप वाहन जुल्मी की तरफ जा रहा था। वाहन को रुकवाया गया। चालक वाहन को ना रोक कर तेज गति से भगा ले गया। संदिग्ध होने पर वाहन का पीछा किया। तो अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। वाहन चेकिंग में पीछे अवैध देसी शराब की पेटियां भरी हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक्साइज एक्ट मैं प्रकरण दर्जकर अनुसंधान आरंभ किया प्रकरण में आरोपी गणों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
Published on:
30 Sept 2021 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
