
चंबल रिवर फ्रंट का दौरा करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।
Kota News : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार सुबह हेरिटेज चम्बल रिवर फ्रंट पहुंचे और रिवर फ्रन्ट के पूर्वी छोर का भ्रमण कर मोन्यूमेंट्स को देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चंबल रिवर फ्रंट को सही तरीके से मेंटेंन करने, पर्यटकों की सुविधाएं का ध्यान रखने और कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) की आय बढ़ाने को लेकर निदे्रश दिए।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे चंबल रिवर फ्रंट के नयापुरा िस्थत मुख्य द्वार से प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने रिवर फ्रंट की आय, व्यवस्थाओं, पर्यटकों की सुविधाओं, बंद पड़ी दुकानों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस पर जिला कलक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी, केडीए सचिव कुशल कुमार कोठारी ने व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
आय बढ़ाने को लेकर बनाओं योजना
स्पीकर ओम बिरला ने रिवर फ्रंट पर खर्च अधिक और आय कम होने के मामले में सुधार कर अधिकारियों को रिवर फ्रंट की आय बढ़ाने, अधिक से अधिक पर्यटकों को चंबल रिवर फ्रंट तक लाने की आवश्यक कदम उठाने, चंबल रिवर फ्रंट पर बंद पड़ी दुकानों को शुरू करवाने और रिवर फ्रंट को सही तरीके से मेंटेंन करने को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
रिवर फ्रंट को बेहतर तरीके से करो मेंटेंन
स्पीकर ओम बिरला ने नयापुरा से बैराज गार्डन तक चंबल रिवर फ्रंट के पूर्वी छोर का दौरे किया और पश्चिमी छोर के बारे में भी जानकारी ली। करीब दो घंटे के दौरे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वापस नयापुरा गेट से होते हुए बाहर निकल गए। इस दौरान उनके साथ जिला कलक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी, जिला पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ.अमृता दुहन, केडीए सचिव कुशल कुमार कोठारी, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, नगर निगम दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल, दक्षिण नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी समेत अधिकारी मौजूद रहे।
Updated on:
14 Sep 2024, 7:06 PM IST
Published on:
14 Sep 2024, 7:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.