9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लानिंग के नाम पर भूखण्ड बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

बोरखेड़ा पुलिस ने बजाज रेजिडेंसी प्लानिंग के नाम पर भूखण्ड बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय से प्राप्त कर गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
व्यापारियों व अन्य लोगों से करोड़ों रुपए हड़प लिए

प्लानिंग के नाम पर भूखण्ड बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

बोरखेड़ा पुलिस ने बजाज रेजिडेंसी प्लानिंग के नाम पर भूखण्ड बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय से प्राप्त कर गिरफ्तार किया है।

एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि 4 अगस्त को फरियादी बजरंगनगर नम्रता आवास निवासी राजकुमार शिवनानी व अन्य ने दी रिपोर्ट में बताया कि कोटा जंक्शन स्थित रबड़ फैक्ट्री निवासी व न्यू क्लॉथ मार्केट कोटा के अध्यक्ष तेजेन्द्र पाल सिंह उर्फ रिम्पी व राजेन्द्र गुप्ता एवं अन्य ने वर्ष 2015 में मिलकर बजाज रेजिडेंसी के नाम से जसवंतपुरा बड़ागांव बूंदी रोड पर अलग-अलग आराजी पर आवासीय कॉलोनी विकसित बताकर करीब 250 भूखण्डों को 860 रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से व्यापारियों व अन्य लोगों को बेचान कर करीब 56 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने ना ही भूखण्ड दिए और ना ही रुपए वापस लौटाएं। उक्त जमीन में से राजेन्द्र गुप्ता ने पॉवर ऑफ अटार्नी रविन्द्र सिंह को दे दी। रविन्द्र सिंह ने उक्त पॉवर ऑफ अटार्नी के माध्यम से उक्त जमीन को धोखाधड़ी पूर्व अपेक्षा ग्रुप के सीएमडी मुरली मनोहर नामदेव को बेचान कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि अनुसंधान में सामने आया कि न्यू क्लॉथ मार्केट कोटा के अध्यक्ष तेजेन्द्र पाल सिंह उर्फ रिम्पी ने अपने साथी राजेन्द्र गुप्ता के साथ मिलकर खातेदार मनमीत सिंह भाटिया निवासी रबर फैक्ट्री कोटा जंश्सन से अलग-अलग आराजीयात की बूंदी रोड पर करीब साढ़े दस बीघा जमीन खरीद की एवं करीब साढ़े ग्यारह बीघा जमीन की कूटरचित पॉवर ऑफ अटार्नी नितिन गर्ग निवासी गुलाबबाड़ी कोटा के नाम से आलेखित कर करीब साढ़े ग्यारह बीघा जमीन और प्राप्त कर ली और साढ़े बाईस बीघा जमीन पर बजाज रेजिडेंसी के नाम से आवासीय कॉलोनी 2016 में ही विकसित कर दी। जबकि उक्त आराजीयात की रजिस्ट्री 2018 में राजेन्द्र गुप्ता के नाम हुई है। आरोपियों ने उक्त आराजीयात पर करीब 250 भूखण्ड व्यापारियों व अन्य लोगों को बेचकर करोड़ों रुपए प्राप्त कर लिए। आरोपियों के खिलाफ कोटा शहर के अलग-अलग थानों पर अब तक 13 प्रकरण दर्ज हो चुके है। अनुसंधान के बाद आरोपियों भीमगंजमंडी रबड़ फैक्ट्री रोड राजेन्द्र विला निवासी तेजेन्द्र पाल सिंह उर्फ रिम्पी (57) व राजेन्द्र गुप्ता (53), बोरखेड़ा रश्मि विहार हाल श्रीनाथ आवास अग्रवाल रिसोर्ट के पास बूंदी रोड निवासी रविन्द्र सिंह उर्फ बोक्सर (30) को प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय से प्राप्त कर गिरफ्तार कर लिया।