
कस्बाथाना @ पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रीडिंग कैंपेन की शुरुआत हुई । संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि इसके अंतर्गत बच्चों में पढ़ने की विधा विकसित करने तथा ललक पैदा करने और धारा प्रवाह रूप से पढ़ने में सक्षम बनाने के लिए प्रतिदिन 7 वें कालांश में सभी कक्षाओं में पठन गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसमें कहानी,कविता और अन्य वाचन में दक्षता हासिल करने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान दयालुराम सहरिया ललेंद्र सिंह चौहान राजकुमार वर्मा जुगल किशोर शर्मा जगदीश प्रसाद नागर कामिनी खटीक रोहित शर्मा हरिओम मीना मंजू चौधरी के साथ एनटीटी प्रशिक्षित राहुल मेहता ने भी सहयोग किया ।।
Updated on:
30 Jul 2026 06:00 am
Published on:
30 Jul 2026 06:00 am
