19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Crime: प्रिंस की मौत मामले में आया नया मोड़, दोस्तों ने ही दिया था डेम में धक्का; लड़की के चक्कर में ले ली जान

Prince Murder Case: आलनिया डेम से 9 जुलाई को 15 वर्षीय प्रिंस का शव मिला। लेकिन, अब इस मामले में नया मोड़ का आ गया है। दरअसल, यह पूरा मामला हत्या का निकला। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Anil Prajapat

Jul 19, 2026

Prince murder case

मृतक प्रिंस। पत्रिका फाइल फोटो

Kota Murder Case: कोटा। रानपुर थाना क्षेत्र में आलनिया डेम से 9 जुलाई को 15 वर्षीय प्रिंस का शव मिला। लेकिन, अब इस मामले में नया मोड़ का आ गया है। दरअसल, यह पूरा मामला हत्या का निकला। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच नाबालिग और एक बालिग आरोपी आकाश शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की से बातचीत को लेकर चल रही रंजिश के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पहले प्रिंस के साथ मारपीट की गई और बाद में उसे आलनिया डेम में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि प्रिंस कोटा जिले के रोझड़ी इलाके का रहने वाला था। 8 जुलाई की सुबह वह अपने छह दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 9 जुलाई की सुबह आलनिया डेम में उसका शव बरामद हुआ। शव के सिर, गर्दन और शरीर पर चोट के निशान थे तथा नाक से खून भी बह रहा था। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

डीएसपी ने बताया कि मामले में कुल छह आरोपियों को पकड़ा है। इनमें पांच नाबालिग हैं, जिन्हें बाल न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं मुख्य आरोपी आकाश को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों, अलग-अलग पूछताछ और आरोपियों के बदलते बयानों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है।

बार-बार बयान बदल कर गुमराह करते रहे आरोपी

डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साथ गए सभी किशोरों से पूछताछ शुरू की। शुरुआत में सभी अलग-अलग कहानियां बताते रहे और लगातार अपने बयान बदलते रहे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ सभी को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की। बार-बार बदलते बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना का खुलासा हो गया।

जिस लड़की से आरोपी बात करता था, उसी लड़की के संपर्क में था ​प्रिंस

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आकाश एक लड़की से बातचीत करता था। प्रिंस का भी उसी लड़की से संपर्क था, जिसे लेकर दोनों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी योजना बनाकर प्रिंस को अपने साथ ले गए। आलनिया डेम पहुंचने पर पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में डेम में धक्का दे दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।