4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बसों में कोरोना बचाव को लेकर लापरवाही

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार से लेकर जिला प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। बावजूद इसके राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बसों में गाइड लाइन की पालना नहीं की जा रही।

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस

राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बसों में कोरोना बचाव को लेकर लापरवाही

कोटा.कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार से लेकर जिला प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बावजूद इसके राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बसों में गाइड लाइन की पालना नहीं की जा रही। पत्रिका टीम ने शनिवार को विभिन्न स्टैण्डों पर जाकर देखा तो कहीं भी गाइड लाइन की पालना होती नहीं दिखी।

Read More: कोटा मंडी भाव 27 जून: गेहूं, चने में तेजी, सोयाबीन व सरसों में मंदी रही

नहीं कर रहे सेनेटाइज
टीम घोड़ा वाला बाबा चौराहा स्थित बस स्टैण्ड पहुंची तो वहां रावतभाटा जाने के लिए खड़ी लोक परिवहन की बस का परिचालक आवाज लगाकर यात्रियों को बस में बैठा रहा था। इस दौरान न तो यात्रियों की स्क्रीनिंग हो रही थी, न ही सेनेटाइजेशन। यात्रियों में अधिकतर ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे। जब चालक से पूछा तो, उसने बताया कि बस को सेनेटाइज कर रखा है, अब यात्रियों के हाथ सेनेटाइज करवाने की क्या जरूरत है।

नहीं लगा रखे थे मास्क
टीम ने बस के अंदर जाकर देखा तो किसी भी यात्री ने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखा था। इतना ही नहीं चालक.परिचालक तक ने मास्क नहीं लगा रखा था।

यहां भी यही हाल
इसी तरह एरोड्रम सर्किल. नयापुरा बस स्टैण्ड के बाहर खड़ी लोक परिवहन की बसों में बैठे यात्रियों ने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखा था।

मास्क के लिए करेंगे पाबंद
निजी बस मालिक संघ कोटा सम्भाग के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि अगर चालक-परिचालक सहित यात्री बिना मास्क ही यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें पाबंद कर दिया जाएगा।