
प्रधानमंत्री और रेलमंत्री के निर्देशों भूले रेलवे अफसर, साहब की अगवानी के लिए बिछा दिया रेड कारपेट
कोटा. प्रधानमंत्री ( Prime Minister Narendra Modi ) और रेलवे बोर्ड ( Railway Board ) की पहल भी रेलवे में व्याप्त वीआईपी कल्चर ( VIP Culture ) को खत्म नहीं कर सकी। रेल मंत्री ( Railway Minister ) वीआईपी कल्चर ( VIP Culture ) को खत्म करने की पहल कर चुके हैं, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इसे भुला दिया। कोटा मंडल के भौंरा-सोगरिया रेल लाइन दोहरीकरण और सोगरिया स्टेशन (Sogaria Railway Station ) का निरीक्षण करने आए मुख्य संरक्षा आयुक्त ए.के. जैन ( Railway Chief Safety Commissioner A.K. jain ) की अगवानी में कोच से लेकर स्टेशन पर वे जहां-जहां गए वहां रेड कारपेट बिछाया गया। उनकी अगवानी में चारों ओर टेंट लगाकर भव्य पांडाल बनाया और कहीं से धूल नहीं आए, इसलिए बड़े क्षेत्र को कनात से कवर किया गया।
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2017 में तत्कालीन रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने रेलवे में वीआईपी कल्चर को खत्म करने की पहल शुरू की थी। उन्होंने इस पहल के साथ रेलकर्मचारियों के नाम खुला पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गुलदस्ते, उपहार, अत्यधिक खर्चीले समाराहों और अत्यधिक शिष्टाचार के रूप में किसी भी प्रकार की चमक-दमक से बचने की जरूरत है। यह कल्चर जिम्मेदारियों, कठिन कार्य से ध्यान बांटता है और संगठन को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इस पत्र और रेल मंत्रालय की गाडड लाइन को अधिकारियों ने भुला दिया। इस दौरान डीआरएम पंकज शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Read More: पुलिस थाने में दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसे, खाकी ने भांजी लाठियां, युवक की नाक-मुंह से बहा खून
धूल रोकने के लिए बिछाया कारपेट
वीआईपी कल्चर जैसी बात नहीं है, स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए धूल को रोकने के लिए कारपेट बिछाया गया।
सुधार सरवरिया, एडीआरएम, कोटा रेल मंडल
Published on:
20 Feb 2020 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
