13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: लो आ गई अच्छी खबर, यहां रेलवे बनाएगा फोरलेन अंडरब्रिज; 5 लाख की आबादी को मिलेगा फायदा

Four Lane Underbridge: राजस्थान में यहां रेलवे प्रशासन फोरलेन अंडरब्रिज का निर्माण करेगा। कार्य पूरा होने पर पांच लाख से अधिक लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Anil Prajapat

Mar 31, 2025

four-lane-underbridge-1

Kota News: कोटा शहर के डकनिया स्टेशन के पास संजय गांधी नगर से जेके फैक्ट्री की ओर आने-जाने के लिए रेलवे प्रशासन फोरलेन अंडरब्रिज का निर्माण करेगा। कार्य पूरा होने पर पांच लाख से अधिक लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। यह अंडरब्रिज लाडपुरा और कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा, जिससे कोचिंग स्टूडेंट्स को भी सुविधा होगी।

डकनिया तालाब रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। भविष्य में अधिक ट्रेनों के ठहराव और यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए संजय गांधी नगर को टू-लेन से फोर-लेन अंडरब्रिज से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में केवल अस्थायी मार्ग से आवागमन की सुविधा दी जाएगी, लेकिन इस पुलिया का विस्तार कर चार लेन ट्रैफिक की सुविधा शुरू की जाएगी। यह कार्य 30 अप्रेल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

चार लेन के लिए पर्याप्त है पुलिया

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के नागदा-कोटा रेलखंड पर स्थित इस पुलिया का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। अंडरपास पुलिया चार लेन ट्रैफिक के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करती है। अब इसके सभी मार्गों को सुव्यवस्थित कर उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा।

प्रभावित रहेगा यातायात

रेलवे प्रशासन ने वाटर-वे ब्रिज पर एक्सटेंशन कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने जिला प्रशासन से 30 अप्रेल तक यातायात डायवर्जन की अनुमति मांगी है। कार्य पूरा होने के बाद यह मार्ग चार लेन में चालू हो जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में जिला और पुलिस प्रशासन को लिखित जानकारी दे दी है।

ये क्षेत्र होंगे लाभान्वित

प्रेम नगर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, डीसीएम क्षेत्र, इंदिरा गांधी नगर, जेके कॉलोनी, कंसुआ, गोविंद नगर, उद्योग नगर, चंद्रशेखर आवासीय योजना, प्रेम नगर, देवली अरब सहित कैथून से नए कोटा की ओर आने-जाने वाले लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।

वाटर-वे ब्रिज श्रेणी का है अंडरपास

डकनिया रेलवे स्टेशन पर नाले के ऊपर बना यह अंडरपास रेलवे की वाटर-वे ब्रिज श्रेणी में आता है। यह ब्रिज दो भागों में विभाजित है, जिसमें अप और डाउन लाइनों के लिए 5×3.66 मीटर की दो पुलियाएं बनी हुई हैं। इस मार्ग से जेके फैक्ट्री की ओर बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, जिससे इसके चौड़ीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण, अब 300 से अधिक मकानों पर चलेगा बुलडोजर

अतिरिक्त लूप लाइन बिछाई जाएगी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार संजय गांधी नगर से जेके फैक्ट्री को जोड़ने वाली पुलिया काफी पुरानी थी। इसके पुनर्विकास के तहत इसे स्ट्रेंथन किया जाएगा और अंडरपास को विकसित किया जाएगा। नई सड़क का निर्माण और पुलिया का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। ब्रिज एक्सटेंशन का कार्य भी होगा, जिसके तहत डकनिया रेलवे स्टेशन और ब्रिज के ऊपर से अतिरिक्त लूप लाइन बिछाई जाएगी।


यह भी पढ़ें

कैलादेवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए Good News, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग