6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
कोटा में तूफानी हवा संग बारिश, बूंदी में ओले गिरे
Play video

कोटा में तूफानी हवा संग बारिश, बूंदी में ओले गिरे

पश्चिम विक्षोभ के चलते हाड़ौती अंचल में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा

Google source verification

पश्चिम विक्षोभ के चलते हाड़ौती अंचल में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोटा में बादल छाए। शाम को तूफानी हवा संग बारिश शुरू हो गई। बूंदी में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे फसलों में खासा नुकसान है। कोटा में गुरुवार को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। शाम 7 बजे तूफानी हवा संग बारिश हुई। बिजली कड़कड़ाती रही। इससे ठंडक का अहसास हो गया। घरों व दफ्तरों में पंखों की गति धीमी हो गई। तापमान में गिरावट रही। कोटा का अधिकतम तापमान 32.9 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटे की रही।

बूंदी जिले के नौताड़ा कस्बे में शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट जारी रही। रेबारपुरा गांव में करीब दो मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। पेच की बावड़ी में बारिश हुई। भण्डेड़ा क्षेत्र में बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे। खटकड़ में करीब 15 मिनट बारिश हुई। कापरेन में बिजली चमकी और बारिश हुई। डाबी में रुक-रुककर बारिश होती रही। बरूंधन कस्बे में दस मिनट तक बरसात हुई।नैनवां कस्बे में शाम सवा 6 बजे से पौने सात बजे तक अंधड़ के साथ बरसात हुई। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। पहले साढ़े 6 बजे तक बूंदाबांदी चली। उसके बाद 15 मिनट तक अंधड़ के साथ बरसात हुई। बरसात होने से खेतों में खड़ी व कटकर पड़ी सरसों व गेंहू की फसल खराब हो गई। अंधड़ से खेतों में कटकर पड़ी फसलें उड़ गई। झालावाड़ जिले के झालरापाटन तहसील के गडारी देव नगर गांव में गुरुवार रात तेज हवा के साथ हुई बरसात के साथ ही नींबू और बेर के आकार के ओले गिरे। देव नगर क्षेत्र में रात 2:30 बजे तेज हवा के साथ ओले गिरे।

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव एक अप्रेल से समाप्त होने तथा 1-2 अप्रेल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रेल को सक्रिय होने से बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के भागों में एक बार पुनः मेघगर्जन, तेज हवाएं व हल्की बारिश होने की संभावना है।