5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में ‘कलह’, 3 वरिष्ठ नेताओं ने दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह

Rajasthan Congress: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले कोटा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर विवाद बढ़ गया। तीन नेताओं ने पद घटाए जाने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Anil Prajapat

Aug 05, 2026

Rajasthan Congress

राजस्थान कांग्रेस। पत्रिका फाइल फोटो

कोटा। राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई है। कोटा शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के 3 और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। महासचिव बलविंदर सिंह बिल्लू और सचिव धर्मा गौचर व राजू पहाड़िया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले सचिव मन्नू मेघवाल ने इस्तीफा दिया था।

नगर निगम चुनाव से पहले कोटा शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान हुआ था। नई टीम में जिलाध्यक्ष राखी गौतम समेत 32 कार्यकर्ताओं को शामिल किया था। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद ही इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया। सचिव मन्नू मेघवाल के बाद अब महासचिव बलविंदर सिंह बिल्लू, सचिव धर्मा गौचर और सचिव राजू पहाड़िया ने इस्तीफा दे दिया। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि नई कार्यकारिणी में चापलूसी करने वालों को ही अच्छे पद सौंपे गए।

इसलिए तीनों नेताओं ने दिया इस्तीफा

महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले बलविंदर सिंह बिल्लू ने कहा कि पिछली कार्यकारिणी में वे उपाध्यक्ष थे। लेकिन, नई कार्यकारिणी में पद घटाकर महासचिव बनाया गया। लंबे समय तक निष्ठापूर्वक काम करने के बाद भी मेरे साथ ऐसा करना ठीक नहीं है। यह स्थिति मेरे आत्मसम्मान के विपरीत है, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। वहीं, धर्मा गौचर और राजू पहाड़िया ने भी पद घटाने पर नाराजगी जताई। बलविंदर सिंह बिल्लू कोटा उत्तर के पूर्व विधायक के नजदीकी हैं। पूर्व विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे, तब बिल्लू भी कांग्रेस में आए थे।

कोटा शहर की नई कार्यकारियों में इनको किया था शामिल

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद 31 जुलाई को कांग्रेस कमेटी कोटा शहर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की थी। नई टीम में युवाओं के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया है। इसमें 40 की आयु के 6 कार्यकर्ताओं मौका मिला, जबकि 40 से 50 तक के 12 कार्यकर्ता और 50 से ऊपर के 14 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया था। नई कार्यकारिणी में राखी गौतम को अध्यक्ष, हेमराज गौतम को संगठन महासचिव और भरत जैन को कोषाध्यक्ष बनाया था।

कोटा शहर की नई टीम में श्याम गौतम, विकास जैन, सोनू (फरूयुद्दीन कुरैशी), देवा गुर्जर भड़क और राकेश शर्मा (राकू) को उपाध्यक्ष बनाया गया था। सुभाष सैनी, तरुण चतुर्वेदी, मोहम्मद रफीक तैययर, अमरनाथ शर्मा, वसीम भाटी, बलविंदर सिंह बिल्लू और पूर्व पार्षद दिलीप पाठक महासचिव बनाए गए थे। इसके अलावा एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, आशीष कौशिक, राहुल पुरसवानी, मुकेश शर्मा, भुनेश ऋषि, प्रदीप सुमन, मन्नू राजेश मेघवाल, गुड्डा कुरैशी, विष्णु मेवाड़ा, अविनाश मीणा, सुमित गुर्जर, राजू पहाड़िया, धर्मा गोचर, रमेश यादव तथा अजय प्रजापति को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।