5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan ACB के हत्थे चढ़ी ‘घूसखोर’ ग्राम विकास अधिकारी सपना, PM आवास योजना की अंतिम किस्त के बदले ले रही थी 4,500 रिश्वत 

Rajasthan ACB Trap Operation 2026 : बाड़मेर एसीबी की धोरीमन्ना में बड़ी कार्रवाई! जूनाखेड़ा ग्राम विकास अधिकारी सपना गुर्जर को ₹4,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। पीएम आवास की किस्त जारी करने के नाम पर मांगी थी घूस।
less than 1 minute read
Google source verification
Barmer ACB Trap Operation Dhorimanna VDO Sapna Gurjar Caught Red Handed Taking Bribe PM Awas 2026

Barmer ACB Trap Operation Dhorimanna VDO Sapna Gurjar Caught Red Handed Taking Bribe PM Awas 2026

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बाड़मेर टीम ने धोरीमन्ना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने जूनाखेड़ा पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी सपना गुर्जर को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के बाद हड़कंप का माहौल देखने को मिला।

पीएम आवास योजना की अंतिम किस्त के नाम पर वसूली

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवादी ने बाड़मेर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया था कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत स्वीकृत मकान की अंतिम किस्त की राशि जारी करवानी थी। अंतिम किस्त का भुगतान स्वीकृत करने के एवज में जूनाखेड़ा ग्राम विकास अधिकारी सपना गुर्जर ने 5,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की थी। परिवादी ने तुरंत एसीबी की शरण ली।

सत्यापन के बाद ACB ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद बाड़मेर एसीबी के पुलिस निरीक्षक (CI) देवाराम के नेतृत्व में शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान परिवादी से 4,500 रुपये रिश्वत लेने की सहमति बनी। तय रणनीति के तहत जैसे ही परिवादी ने घूस राशि के 4,500 रुपये सौंपे, एसीबी टीम ने घेराबंदी कर VDO सपना गुर्जर को दबोच लिया।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

एसीबी टीम ने आरोपी महिला अधिकारी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। आरोपी VDO के अन्य ठिकानों और रिकॉर्ड्स की भी जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसीबी अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत एसीबी के हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी चौकी में शिकायत दर्ज कराएं।