
थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण की तैयारी
कोटा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवारको जयपुर शासन सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में 5000 प्रबोधकों की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रबोधक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे ।अब यह प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए वित्त विभाग के पास जाएगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया की 5000 प्रबोधक की पदोन्नति पूर्व में हो गई थी। शेष 5000 और प्रबोधक पदोन्नति की मांग कर रहे है। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजने को मंजूरी प्रदान की। एनटीटी शिक्षकों की 2018 मैं हुई भर्ती के मामले में इसी सप्ताह में राहत पहुंचाने का निर्णय लिया गया। तृतीय श्रेणी शिक्षा भर्ती में वर्तमान महिला आरक्षण को 30 महिला से बढ़ाकर 50 प्रतिशत के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा करने पर भी विचार किया गया।
बाबू का काम कर रहे शिक्षकों के पदस्थापन निरस्त होंगे
दिलावर ने बीकानेर शिक्षा निदेशालय में 65 से अधिक शिक्षको के लंबे समय से बाबू का करने पर नाराजगी जताते हुए इनके पदस्थापन निरस्त करने के निर्देश दिए । 19 व्याख्याता और 20 से अधिक सेकंड ग्रेड के शिक्षक है । यह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय निदेशालय में बाबू का काम कर रहे है। बैठक में प्रमुख सचिव शिक्षा नवीन जैन,स्पेशल सेक्रेटरी चित्रा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी माजूद थे।
Published on:
05 Feb 2024 10:55 pm
