8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी बोले – ईआरसीपी हमारा प्रोजेक्ट, भाजपा की सरकार बनीं तो हम पूरा करेंगे

Rajasthan Election 2023 : भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि पेपर लीक सरकार कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी गठन कर आरोपियों को सीधे जेल भिजवाएंगे। भाजपा ने इस मुद्दों को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। हमारा संकल्प पत्र देकर कांग्रेस भयभीत है। जोशी ने कहा कि राजस्थान में ईआरसीपी हमारा प्रोजेक्ट है। राजस्थान में भाजपा की सरकार आने पर केन्द्र सरकार से इसे पूरा करवाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Nov 17, 2023

Rajasthan Election 2023

Union Minister Pralhad Joshi

Rajasthan election 2023 : भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि पेपर लीक सरकार कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी गठन कर आरोपियों को सीधे जेल भिजवाएंगे। भाजपा ने इस मुद्दों को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। हमारा संकल्प पत्र देकर कांग्रेस भयभीत है, डर चुकी है। जोशी ने कहा कि राजस्थान में ईआरसीपी हमारा प्रोजेक्ट है। राजस्थान में भाजपा की सरकार आने पर केन्द्र सरकार से इसे पूरा करवाएंगे।

कांग्रेस सरकार के पास वेतन देने के पैसे नहीं
जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केन्द्र ने राजस्थान को जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ की राशि जारी की थी, लेकिन इस राशि को कांग्रेस नेता जीम गए हैं। इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केंद्र से भेजे गए पैसों लूट लिया है। साल 2013-14 तक यूपीए सरकार के अंतिम साल में सेंट्रल टैक्स रिवॉल्यूशन का 18 हजार 673 करोड़ रुपया स्टेट गवर्नमेंट को आता था। आज मोदी के आने के बाद 61 हजार 553 करोड़ आता है।

साल 2013-14 में केंद्र सरकार से राज्य को 8 हजार 744 करोड़ का अनुदान मिलता था। मोदी सरकार में ये अनुदान 4 गुना बढ़कर 33 हजार 981 करोड़ हो गया। उसके बाद भी राजस्थान की आर्थिक स्थिति खराब है। कांग्रेस की सरकार इस समय वित्तीय संकट से जूझ रही है। कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे तक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस का राजस्थान मॉडल को झूठ, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और महिला अत्याचार से भरा पड़ा बताया।