8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान में मतदान से पहले मचा हंगामा, भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा

Rajasthan Chunav 2023: कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार रात को भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गालीगलौच करते हुए मारपीट की।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Kirti Verma

Nov 25, 2023

rajasthan election live update

Rajasthan Chunav 2023: कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार रात को भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गालीगलौच करते हुए मारपीट की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के बाद देख लेने की धमकी भी दे डाली। मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी शांति धारीवाल की बहू एकता धारीवाल कार्यकर्ताओं के साथ कुन्हाड़ी थाने पहुंची और थानाधिकारी को शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।


राजवीर मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि वह दीपक नागर और नरेन्द्र मीणा को चुनावी प्रारूप का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान काली लग्जरी कार आई और मेरी गाड़ी के सामने लगाकर रोक दी। कार से मरडिया बस्ती निवासी भाजपा पार्षद बलविंदर उर्फ बिल्लू, अशोक चौधरी और तीन-चार अन्य व्यक्ति धारदार हथियार लेकर उतरे और हमारे ऊपर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हम पर हमला कर दिया। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कपड़े फाड़ दिए और बायीं आंख पर जोरदार प्रहार किया और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें : मतदान से ऐन पहले सीएम अशोक गहलोत ने किया सचिन पायलट का वीडियो शेयर, हर तरफ होने लगी चर्चा

उसने कहा कि चुनाव के बाद तुम्हें शहर में जीने नहीं देंगे और तुम्हारे धारीवाल को रात को नींद नहीं आएगी। रिपोर्ट में राजवीर ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार व साथियों के साथ कुछ भी अप्रिय हुआ तो उसके जिम्मेदार बलविंदर और उसके साथी होंगे। रिपोर्ट दर्ज करने में देरी होते देख कांग्रेस नेत्री एकता धारीवाल थाने के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

शहर एसपी शरद चौधरी ने बताया कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हुआ है। फरियादी के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अनुसंधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट ने पीएम मोदी को दिया जवाब, बोले किसी नेता को मेरी चिंता करने की जरूरत नहीं