
कोटा . भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गृहमंत्री गुलाब कटारिया सोमवार को कोटा जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर सुबह 9 बजे पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कटारिया का स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री निजी होटल में पहुंचे। जहां महापौर महेश विजय, नगर विकास न्यास अध्यक्ष राम कुमार मेहता, विधायक संदीप शर्मा, भवानी सिंह राजावत, उपमहापौर सुनीता व्यास, भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत विजय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार से चर्चा कर सरकार की जमीनी हकीकत जानी। वे कुछ देर बाद पीपल्दा के लिए रवाना होंगे। शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमन भोमिया व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव प्रचार ने गृहमंत्री की अगवानी की।
गौरतलब है कि जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सरकार और विधायकों की जमीनी हकीकत जानेंगे। प्रत्येक विधानसभा के 40 से 50 चुनिंदा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों से फीडबैक लेंगे। कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे। संघ निष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अलग से बैठकें करेंगे।
OMG: कोटा के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को दिया जा रहा खतरनाक रेडिएशन, एक हजार लोगों की जान खतरे में
27 मार्च को सुबह 8.30 बजे कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र की बैठक क्षेत्रीय विधायक कार्यालय पर लेंगे। सुबह 10.30 बजे लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की बैठक पुरुषार्थ भवन एवं दोपहर 2.30 बजे कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बैठक झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में लेंगे।
शहर महामंत्री अरविंद सिसोदिया ने बताया कि शाम पांच बजे शहर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लघु औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में लेंगे। 28 मार्च को सांगोद एवं रामगंजमण्डी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की बैठकें एवं कोटा देहात जिले की बैठक लेंगे।
Published on:
26 Mar 2018 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
