
Rajasthan News : चंदन तस्कर गिरोह कोटा में सक्रिय है। चंदन तस्करों ने नयापुरा के सीबी गार्डन को निशाना बनाया है। पिछले तीन दिनों में तस्कर चंदन के 3 से 4 पेड़ काटकर ले गए। पहले भी यहां से चंदन के कई पेड़ काटे जा चुके हैं। पुलिस चंदन तस्करों का पता नहीं लगा पाई। पार्क में नियमित घूमने आने वाले लोगों ने कई पेड़ की देखभाल व सुरक्षा के लिए दो दर्जन से ज्यादा गार्ड की तैनाती के बावजूद चंदन के पेड़ों की चोरी मिलीभगत की आशंका जताई है।
गार्डन में मॉर्निंग वॉक पर जाने वाली मनीषा शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों में चंदन तस्कर करीब 4 पेड़ काटकर ले गए। सोमवार सुबह घूमने गए तो फुटपाथ के पास ही एक चंदन का पेड़ गायब मिला। जहां से पेड़ काटा गया उस स्थान पर घासफूस से ढक दिया गया। इसकी सूचना गार्डों को भी दी। मॉर्निंग वॉकर मनोज अग्रवाल ने बताया कि गार्डन में 100 से ज्यादा चंदन के पेड़ हैं। तस्करों की चालाकी से पेड़ काटने के बाद वहां बड़े बड़े पत्थर रख दिए ताकि किसी को पता नहीं चले। सभी पेड़ों को मशीन से काटा गया है।
चंद्रमोहन सेन ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी नयापुरा सिविल लाइन स्थित न्यायाधीश के निवास, कलक्ट्रेट परिसर, थेगड़ा शिवपुरी धाम से भी चंदन तस्कर पेड़ काटकर ले जा चुके हैं। मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉकर्स ने चंदन के पेड़ कटे हुए देखे तो रोष जताया और इसकी सूचना यूआईटी के अधिकारियों को दी। उनका आरोप है कि इस तरह की घटना बिना सुरक्षा गार्डों की मिलीभगत के संभव नहीं है।
Published on:
03 Jan 2024 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
