9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमराह: किशोर सागर की शांत लहरों के बीच संगीत की मस्ती और गीतों के जादू में खो गए शहरवासी

किशोर सागर तालाब की पाल पर रविवार की सुबह शहरवासियों के लिए खुशियों से भरी रही। सुबह की तागजी से मन खुश हुआ तो शरीर में ऊर्जा का संचार हुआ।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 01, 2018

Hamrah

कोटा . किशोर सागर तालाब की पाल पर रविवार की सुबह शहरवासियों के लिए खुशियों से भरी रही। सुबह की तागजी से मन खुश हुआ तो शरीर में ऊर्जा का संचार हुआ। मौका था राजस्थान पत्रिका के हमराह का। जिसने भी हमराह की ओर रुख किया मस्ती में डूबा दिखाई दिया। कहीं संगीत के नगमे गूंजे तो कहीं शहर के नवोदित सिंगर, डांसर अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आए। यहां जोश, उमंग, मस्ती, डांस, गीत-संगीत का मधुर संगम देखने को मिला।

Big News: हाथ कटा, खून बहा, फिर भी नहीं बिका गेहूं, अन्नदाता की आंखों से टपक गए आंसू

सूरज की पहली किरण निकलने से पहले ही बड़ी संख्या में शहरवासी किशोर सागर की पाल पर एकत्रित हुए और सागर की शांत लहरों के बीच संगीत की धुन और डांस की मस्ती में खो गए। हमराह में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पाल पर ताल ग्रुप की ओर से नन्हें-मुन्ने बच्चों को प्रस्तुति देने के लिए मंच प्रदान किया गया वहीं, सिकंदर ग्रुप की ओर से भी कलाकारों को गीत और डांस का मौका दिया गया। कोटा कलाकार सोसाइटी ने पुराने गीतों के माध्यम से सुबह को और रंगीन बना दिया।

Read More: घाटे का सौदा साबित हो रही लहसुन की खेती, लागत भी नहीं निकाल पा रहा अन्नदाता

राष्ट्रीय पक्षी मोर बचाने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने मोर बचाने की गुहार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, जल बचाओ को लेकर मनमोहक रंगोली बनाई। इसी तरह इमोशन ग्रुप की ओर से रस्सीकूद पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुई। कोटा डॉक्टर सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया।

Read more: यात्रीगण ध्यान दें, अब कोटा जंक्शन पर नहीं आएगी यह ट्रेनें, जानिए किस रूट की ट्रेन कहां मिलेगी

स्काउट गाइड की ओर से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ पर्यावरण के लिए हस्ताक्षर करवाए गए। 20 मिनट में पेंसिल से स्कैच बनाकर फोटो बनाया गया। इसके साथ ही विजयवर्गीय महिला मंडल की ओर से रैली निकालकर विभिन्न संदेश दिए गए। हैंड राइटिंग के विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा गया। शाइन इंडिया फाउंडेशन ने नेत्रदान वैध है दान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने नेत्रदान में दान के लिए शपथ पत्र भरे।

Read more:10 लाख की आबादी वाले शहर में नोंचा जा रहा राष्ट्रीय पक्षी, खतरे में 800 मोरों की जिंदगी

बच्चों ने किया डांस
हमरा में कोटा ग्रहण एंड स्वीट्स मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से पालित पोषित गाडिय़ां लोहारों के 2 दर्जन से अधिक बच्चों ने फिल्मी गीतों पर डांस की प्रस्तुतियां दी। जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी सचिव महेंद्र कुमार जैन पूर्व उपाध्यक्ष भगवती खंडेलवाल पदम कुमार जैन महेश खंडेलवाल जगदीश कुमार सहित कई व्यापारी मौजूद थे

Read more:"लो जी, आ गया फरमान, अब कांग्रेस कार्यकर्ता बनेंगे शक्तिमान...

ब्लड शुगर, बीपी की जांच
कोटा संभाग प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर्स महासंघ की ओर से पाल पर ब्लड शुगर, बीपी व अस्थमा व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद सिद्दीक अंसारी ने बताया कि आधा शिविर में दर्जन चिकित्सक उपस्थित रहे। जिन्होंने शहरवासियों के स्वास्थ्य की जांच की।

PICS: कलाकारों ने कर दिखाया कुछ ऐसा कि कोटा में एक ही मंच पर जीवंत हो उठी देश की संस्कृतियां

होम्योपैथी चिकित्सा शिविर
हमराह में स्काउट गाइड कार्यालय में सुबह 7 से 9 बजे तक होम्योपैथी चिकित्सा शिविर व नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। डॉ. एमके शर्मा, डीके शर्मा, भास्कर दाधीच, लोकमणि गुप्ता सेवाएं दी। कोर्डिनेटर यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि इस दौरान बाल विवाह रोकथाम को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।