11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
कोटावासियों ने हमराह में जाना कैसे होता है आयुर्वेद पद्धति से इलाज
Play video

कोटावासियों ने हमराह में जाना कैसे होता है आयुर्वेद पद्धति से इलाज

आईएल टाउनशिप परिसर में राजस्थान पत्रिका की पहल पर आयोजित हमराह कार्यक्रम में रविवार को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से उपचार पर संवाद हुआ। लोगों के सवालों के जवाब आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुधीन्द्र शृंगी ने दिए।
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 02, 2019

कोटा. आईएल टाउनशिप परिसर में राजस्थान पत्रिका की पहल पर आयोजित हमराह कार्यक्रम में रविवार को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से उपचार पर संवाद हुआ। यहां लोगों के सवालों के जवाब आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुधीन्द्र शृंगी ने दिए। यहां असाध्य रोगों के उपचार की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। कई ऐसे लोगों ने भी अपने अनुभव बांटे जो आयुर्वेद पद्धति से स्वस्थ्य हुए हैं।

Read More: गुनिशा हत्याकांड: आखिर कौन था वो दरिंदा जिसने 6 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट, परिजन लगा रहे एक-दूसरे पर आरोप, पुलि‍स के हाथ खाली

डॉ. सुधीन्द्र शृंगी ने कहा, हजारों साल पहले भारत की पवित्र भूमि में शुरू हुई आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति लंबे जीवन का विज्ञान है और दुनिया में स्वास्थ्य के देखभाल की सबसे पुरानी प्रणाली है। जिसमें औषधि और दर्शन शास्त्र दोनों के गंभीर विचार शामिल हैं। प्राचीन काल से ही आयुर्वेद ने दुनिया भर की मानव जाति के संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास किया है। आज यह चिकित्सा की अनुपम और अभिन्न शाखा है। एक संपूर्ण प्राकृतिक प्रणाली है जो शरीर का सही संतुलन प्राप्त के लिए वात, पित्त और कफ का नियंत्रित करने पर निर्भर करती है।

Read More: कोटा में देर रात कार में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ फूटे चारों टायर, 13 फीट ऊंची लपटों से बस्ती में मचा हड़कम्प

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को देश के साथ पश्चिमी दुनिया के देशों ने भी श्रेष्ठ माना है, लेकिन कुछ भ्रांतियों के कारण हम उस अमूल्य धरोहर को अपनाने से दूर भाग रहे हैं। जल्दी और अच्छा उपचार पाने के लिए हम दौड़-धूप भी बहुत करते हैं। लेकिन, इन सबके बीच जो अपने पास पहले से ही है उसे बिसरा देते हैं। ऐसे में भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कई रोगी जल्दी आराम नहीं मिलने पर बीच में ही दवा लेना छोड़ देते हैं, ऐसे में बीमारी जड़ से खत्म नहीं हो पाती।

Read More: पत्रिका स्टिंग: पुलिस की शह पर कोटा में बिकती अवैध शराब, रिपोर्टर से बोला तस्कर- धमकी क्या देता है, ले पुलिस से कर बात

विश्वास के साथ नियमित दवाई लेने पर ही रोग में सुधार का असर दिखता है। शृंगी ने कई तरह की जड़ी बूटियों के बारे में जानकारी दे। यहां जड़ी बूटियों का प्रदर्शन की किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भी डॉ. शृंगी से सवाद किया और अपनी जिज्ञासा शांत की। संवाद कार्यक्रम का आयोजन लाइंस क्लब टेक्नो की ओर से किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, आईएमए के अध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।