15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : अयोध्या के लिए जल्द शुरू होगी राजस्थान रोडवेज की सेवा, जानें क्या रहेगा रूट

Rajasthan to Ayodhya Bus Service :अयोध्या के लिए प्रस्तावित रोडवेज बस सेवा गुरुवार को चालू नहीं हो सकी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद देशभर में रामनाम के जयकारे गूंज रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Kirti Verma

Feb 05, 2024

rajasthan_roadways_2.jpg

Rajasthan to Ayodhya Bus Service :अयोध्या के लिए प्रस्तावित रोडवेज बस सेवा गुरुवार को चालू नहीं हो सकी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद देशभर में रामनाम के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्त जल्द से जल्द भगवान के दर्शन करना चाहते हैं। इसे देखते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने की योजना है। इसके तहत एक फरवरी यानी गुरुवार से बस शुरू होने वाली थी।

विभाग ने स्थानीय स्तर पर इसकी तैयारी ली है। परमिट इत्यादि तैयार कर लिए हैं, लेकिन मुख्यालय से बस शुरू करने के निर्देश नहीं मिले, जिससे बस संचालन शुरू नहीं किया गया। माना जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री बस सेवा को हरी झंडी दिखा सकते हैं। कोटा डिपो के मुख्य प्रबंधक अजय मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें : वर्षों का सपना होगा साकार, नसीराबाद-जलन्धरी रेल मार्ग से जुड़ेगा ये शहर

यह था तय
अयोध्या के लिए मार्ग इत्यादि तय कर लिया गया था। योजना के अनुसार नयापुरा बस स्टैंड कोटा से सुबह 6.30 बजे बस को अयोध्या के लिए रवाना करने की योजना थी। इन्द्रगढ़, लाखेरी, सवाईमाधोपुर, लालसोट, दौसा, भरतपुर, आगरा व लखनऊ होते हुए बस अयोध्या पहुंचनी थी।

यह भी पढ़ें : देशभर से दूल्हे-दुल्हन शादी करने आएंगे बीकानेर, 400 साल पुरानी परम्परा से होगी 300 शादी