7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather : कोटा व बारां तपे, बूंदी व झालावाड़ में बारिश

शाम ढलने के बाद भी गर्म हवा के झोंके कम नहीं हो रहे है। रातें भी तप रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Rains

हाड़ौती अंचल में शनिवार को मौसम में परिवर्तन रहा। कोटा शहर में भीषण गर्मी रही। दोपहर में लू के थपेड़े भी पड़ते रहे। बाजारों व सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। नलों का पानी भी गर्म आ रहा है। शाम ढलने के बाद भी गर्म हवा के झोंके कम नहीं हो रहे है। रातें भी तप रही हैं।

कोटा का अधिकतम तापमान 42.8 व न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ़्तार 7 किमी प्रति घंटे की रही।बारां जिले में दिन उमस भरा रहा। शुक्रवार रात को केलवाड़ा इलाके में बारिश हुई। बारां शहर में भी बूंदाबांदी हुई। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ जाने से मौसम उमस भरा बना रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा।

चौमहला में बरसी राहत की फुहारें

झालावाड़ जिले में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। चौमहला कस्बे में शनिवार शाम को एक घंटे तक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश हुई। जिससे गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली।

हिण्डोली व केशवरायपाटन में रिमझिम

बूंदी जिले के हिण्डोली व केशवरायपाटन क्षेत्र में शाम को रिमझिम बारिश हुई। केशवरायपाटन में आधा घंटे तक रिमझिम होने से सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं हिण्डोली क्षेत्र में भी 15 मिनट बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदी शहर में दिनभर तीखी धूप निकली।