8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 10 मई से लगेगा लॉकडाउन

सार्वजनिक और निजी वाहन नहीं चल सकेंगे। शहर से गांव जाने पर रहेगी रोक। विवाह समारोह स्थगित करने की सलाह दी गई है। घर में ही विवाह हो सकेगा, उसमें 11 जने अधिकतम शामिल हो सकेंगे। कोरोना पॉजिटिव रोगी के साथ अटेंडेंट को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 6 May 2021, 11:23 PM IST

कोटा. कोरोना के बढ़ते कहर को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने आगामी 10 मई 2021 से राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। लॉकडाउन के दौरान 10 मई की सुबह 5 बजे से 24 मई सुबह पांच बजे तक सार्वजनिक और निजी परिवहन के वाहन बंद रहेंगे। कोई भी व्यक्ति एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर, शहर से गांव और एक गांव से दूसरे गांव नहीं जा सकेगा। कोरोना के कहर के चलते सरकार ने विवाह समारोह 31 मई के बाद आयोजित करने की सलाह दी है। मैरिज होम, होटल और अन्य स्थल विवाह के लिए बंद रहेंगे। घर में अधिकतम 11 लोगों की मौजूदगी में विवाह किया जा सकेगा। शादी के लिए हलवाई, टैंट या किसी सामान की होम डिलीवरी भी नहीं होगी। विवाह स्थलों की बुकिंग राशि वापस लौटानी होगी। सभी प्रकार के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। कोरोना पॉजिटिव रोगी के साथ अटेंडेंट को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विशेष स्थिति में एक व्यक्ति को पास जारी करने के बाद अनुमति दी जाएगी। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी। अटेंडेंट के मूवमेंट की निगरानी रखी जाएगी और उसे अस्पताल से आने के बाद 15 दिन क्वारेंटाइन रहना होगा।