5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा दक्षिण नगर निगम के नए आयुक्त राजपाल सिंह होंगे

राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 239 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसके अनुसार कोटा दक्षिण नगर निगम के आयुक्त पद पर राजपाल सिंह को लगाया है। वे अभी कोटा उत्तर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। आयुक्त के पद तैनात कीर्ति राठौड़ को जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग में उपायुक्त के पद पर बांसवाड़ा में लगाया है।    

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा. राज्य सरकार ने सोमवार रात को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 239 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसके अनुसार कोटा दक्षिण नगर निगम के आयुक्त पद पर राजपाल सिंह को लगाया है। वे अभी कोटा उत्तर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। आयुक्त के पद तैनात कीर्ति राठौड़ को जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग में उपायुक्त के पद पर बांसवाड़ा में लगाया है। इसी तरह कोटा दक्षिण नगर निगम में उपायुक्त के पद पर कार्यरत अशोक त्यागी को कोटा उत्तर नगर निगम में उपायुक्त के पद पर लगाया है। कोटा एडीएम सिटी के पद पर बृजमोहन बैरवा को लगाया गया है। शंभू दयाल मीणा को वाणिज्य कर विभाग में उपायुक्त के पद पर लगाया है। डॉ. अनुपमा टेलर को भू प्रबंध अधिकारी कोटा, संतोष कुमार मीणा को नगर विकास न्यास में विशेषाधिकारी, विनोद कुमार मीणा को उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी, सरिता को एसीओ जिला परिषद कोटा के पद पर लगाया गया है। इसी तरह बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले के कई अधिकारी भी बदले गए हैं। वहीं कोटा में पहले रह चुके कई अधिकारियों को फिर से वापस कोटा लगाया गया है। कई रिक्त पदों को भरा गया है। कोटा उत्तर निगम के एक अधिकारी को कोटा दक्षिण में और कोटा दक्षिण के एक अधिकारी को उत्तर निगम में लगाया गया है। भावना शर्मा को उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास, बारां के पद पर लगाया है। सत्यनारायण आमेटा को अतिरिक्त जिला कलकटर बारां, करतार सिंह को अतिरिक्त जिला कलक्टर बूंदी, मोहनलाल प्रतिहार को उपखंड अधिकारी इटावा, हेमराज परिडवाल को उपखंड अधिकारी बूंदी और कमल कुमार मीणा को उपखंड अधिकारी भवानीमंडी लगाया है।