3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गलतफहमी नि‍काल दें, सरकार को बनाने और बिगाडऩे की चाबी राजपूत समाज के हाथ – राजावत

राजनीति में राजपूत समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूसरों की तरह भले ही रेल लाइन की पटरियां नहीं उखाएंगे, लेकिन सरकार को उखाड़ फेंक देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 3 Jun 2018, 2:56 PM IST

Rajput Conference in kota

Breaking News: अपनी ही सरकार को उखाड़ फेंकने पर आमाद हुए राजावत, दिग्गज राजपूतों ने छोड़ा साथ

कोटा। राजनीति में राजपूत समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूसरों की तरह भले ही रेल लाइन की पटरियां नहीं उखाएंगे, लेकिन सरकार को बनाने और बिगाडऩे की चाबी राजपूत समाज के हाथ में है। राजपूत समाज की पिछले कई दिनों से राजनीति में उपेक्षा की जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों की बात को सरकार में अनसुना कर दिया जाता है। अब वक्त आ गया है कि समाज एकजुट होकर अपनी बात को बनवाएगा।

Breaking News: रावतभाटा में देर रात घर में घुसा पैंथर, गाय के बछड़े को उठाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ा

कोटा के मल्टीपरपज स्कूल परिसर में आयोजित हाड़ौती के राजपूत समाज के सम्मेलन में वक्ताओं ने यह बात कही। सम्मेलन में क्षत्राणियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। युवा वर्ग ने अपनी ताकत दिखाने के लिए तलवारें भी हवा में लहराई।

OMG: युवक की दर्दनाक मौत से चौंकाने वाला खुलासा: कुत्ता ही नहीं पैंथर के काटने से भी होता है रेबीज

सम्मेलन के आयोजन भाजपा के लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि राजपूत समाज को कोई भी दल हलके में नहीं ले। यह समाज जब हूंकार भरता है, सत्ता हिल जाती है। सत्ता की चाबी राजपूत समाज के हाथ में है। अन्य वक्ताओं ने समाज की राजनीतिक क्षेत्र में उपेक्षा पर चिंता जाहिर की। समाज ने संख्या बल के आधार पर विधानसभा में टिकट की मांग करेगा। समाज के प्रतिनिधि चन्दनसिंह, डॉ. गोपाल सिंह ने कहा अभी भी नहीं जागे तो समाज की राजनीति में दुर्दशा होगी।

Good News: कोटावासियों को मिली सौगात, अब दौड़-दौड़कर काम करेंगे यूआईटी अफसर, लापरवाही पर जाएगी नौकरी

नहीं आए भाजपा के दिग्गज राजपूत नेता
कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए गए भाजपा के बड़े नेताओं से में से एक भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत ने राजपूतों का राजनीतिक भविष्य तय करने के लिए इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, विधायक नरपत सिंह राजवी, विधायक रणधीर सिंह भिंडर, विधायक दीया कुमारी, राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, विधायक प्रेमसिंह बाजौर आदि को बुलाया था।

Read More: खुलासा: विधायक राजावत ने जिस काम के लिए यूआईटी अधिकारियों को लताड़ा, उसी में निकला फर्जीवाड़ा

इन आमंत्रित अतिथियों के नाम और फोटो के साथ पूरी हाड़ौती में बड़े-बड़े बैनर भी टांग दिए गए, लेकिन इन सभी दिग्गज भाजपाइयों ने राजावत से दूरी बनाने में ही भलाई समझी। अक्सर बखेड़ा खड़ा करने की उनकी आदत को देखते हुए भाजपा का कोई भी बड़ा राजपूत नेता रविवार को राजावत के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ।