6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसियाें ने शहर में घुमाएं जनप्रतिनिधियों के पुतले

कोटा शहर की बिगड़ी व्यवस्थाओं से खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रामपुरा कोतवाली से नयापुरा थाने तक सरकार विरोधी रैली निकाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 24 Aug 2017, 9:45 PM IST

Rally Against Government for disarrangement in Kota

कोटा शहर की बिगड़ी व्यवस्थाओं से खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रामपुरा कोतवाली से नयापुरा थाने तक सरकार विरोधी रैली निकाली।

कोटा .

शहर की बिगड़ी कानून, यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं से खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को युवक कांग्रेस के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष कुंदन चीता के नेतृत्व में रामपुरा कोतवाली से सरकार विरोधी रैली निकाली। रैली में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जो हाथों में झंडे, बैनर लेकर नारे लगाते चल रहे थे। विरोध रैली रामपुरा कोतवाली से लाडपुरा, खाईरोड होती हुई नयापुरा थाने पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता भी तैनात था।

Read More:

अब होगा चुनावी दंगल, तय हुए छात्र राजनीति के प्रत्याशी

रैली नयापुरा थाने पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए चीता ने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते स्मार्ट सिटी बनने जा रहे शहर के हालात बिगड़े हुए हैं। शहर के मुख्य मार्ग, हाइवे खुदे पड़े हैं। मवेशियों के कारण सड़कों पर चलना दूभर है। आए दिन हत्या, लूटपाट व चोरी की घटनाएं हो रही।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। रैली में नयापुरा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा राकू, पूर्व पार्षद गायत्री सिसोदिया, मंजू मेहरा, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के महेश आहूजा, विपिन बरथूनिया, कफिल अहमद, बीटा स्वामी, नरेश शर्मा, महावीर शर्मा, गिर्राज मीणा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More:

छात्रों के दो गुट भिडे़, निर्दलीय प्रत्याशी से मारपीट कर शपथ पत्र फाड़ा

हाय राम, कोटा में यह क्या हो गया

कांग्रेस की विरोध रैली जब नयापुरा चौराहा से गुजरी तो राह चलते दर्शकों का जमावड़ा लग गया। एक साथ इतनी अर्थियां देख बाहर के लोगों के मुंह से बरबस यही निकला कि हाय राम, यह क्या हो गया। कोटा में कोई बड़ा हादसा हो गया है।

एक साथ 11 अर्थियां देख राह चलते लोग भी जूते चप्पल खोल अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हाथ जोड़ खड़े लोग नजर आए। इस दौरान जब पुलिस कर्मी ने उन्हें बताया कि यह कोई हादसा नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन है। जिनके द्वारा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नए अंदाज में प्रदर्शन किया जा रहा है।