16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: माताजी के दर्शन के लिए निकला परिवार हादसे का शिकार, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत

रावतभाटा-रामगंजमंडी मार्ग के दीपपुरा घाटे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से अरुण और उसके डेढ़ वर्षीय बेटी व भतीजे ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल है।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Aug 16, 2026

Rawatbhata accident

मृतक राधिका, निर्मल और अरुण। फोटो पत्रिका नेटवर्क

रावतभाटा। रावतभाटा-रामगंजमंडी मार्ग दीपपुरा घाटे पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही परिवार से तीन लोगों की जिंदगियां छीन ली। चारभुजा - झालरबावड़ी निवासी अरुण (34) पुत्र बसंतीलाल धोबी उसकी डेढ़ वर्षीय पुत्री राधिका और डेढ़ वर्षीय भतीजे निर्मल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। अरुण की पत्नी माया गंभीर घायल है। उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। दिल दहला देने वाले हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। मृतक के बड़े भाई महेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ टक्कर मारने का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

दर्शन की आस अधूरी

परिवार झरझनी माताजी दर्शन के लिए बाइक से निकला था। हादसे ने सफर को मातम में बदल दिया। मोहल्ले और परिवार की रौनक राधिका और निर्मल की अंतिम यात्रा के समय हर किसी की आंखें छलक आई।

यह भी वीडियो देखें:

मौके पर चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल महिला जोर-जोर से चीख रही थी। घटना स्थल पर खून बिखरा पड़ा था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थाना अधिकारी संजीव स्वामी 108 एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को उप जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया और घायल माया को कोटा रेफर।

ठेकाकर्मी था मृतक

मृतक अरुण ठेकाकर्मी था। एक महीने पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था। मृतक और उसका भाई महेश साथ ही रहते थे। अब परिवार में बड़ा भाई महेश, भाभी, पत्नी और एक पुत्री है जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

थम नहीं रहा हादसों का कहर

सरकार की तमाम सख्तियों और ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा और जागरुकता अभियानों के बावजूद रावतभाटा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये कि हर रोज रफ्तार की चपेट में आकर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, जबकि इन्हीं में से कई लोग अपनी जान भी गवा रहे हैं।