6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 12th Result 2024 : पिता को खोया, मां ने झाडू-पोछा कर बेटी को पढ़ाया, 12वीं में 96.20 प्रतिशत मार्क्स आए

कोटा की उमा ने करीब 8 साल पहले पिता को खोया। मां ने झाडू पोछा लगाकर अपनी बेटी को पढ़ाया। स्कूल ने भी उसकी मदद की। जिसकी बदौलत उसे 12वीं बोर्ड परीक्षा आर्ट्स में 96.20 प्रतिशत अंक हासिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

May 20, 2024

student

कोटा की उमा ने करीब 8 साल पहले पिता को खोया। मां ने झाडू पोछा लगाकर अपनी बेटी को पढ़ाया। स्कूल ने भी उसकी मदद की। जिसकी बदौलत उसे 12वीं बोर्ड परीक्षा आर्ट्स में 96.20 प्रतिशत अंक हासिल हुए।

कोटा. कहते है कि यदि पढ़ने की तमन्ना हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती है। चाहे इसके लिए संसाधन भी कम पड़ जाए। कोटा की उमा ने करीब 8 साल पहले पिता को खोया। मां ने झाडू पोछा लगाकर अपनी बेटी को पढ़ाया। स्कूल ने भी उसकी मदद की। जिसकी बदौलत उसे 12वीं बोर्ड परीक्षा आर्ट्स में 96.20 प्रतिशत अंक हासिल हुए। उमा गुर्जर प्रेम नगर ​िस्थत एक निजी स्कूल की छात्रा है। उसके पिता साहब लाल की 8 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी उसकी मां फोरंती बाई पर आ गई। उमा की एक छोटी बहन व एक बड़ा भाई है। तीनों बच्चों की परवरिश के चलते मां को घरों पर झाडू पोछा लगाकर पढ़ाना पड़ रहा है। उमा ने बताया कि उसने स्कूल में पढ़ाई के अलावा कोचिंग भी ली और रोजाना 5-6 घंटे पढ़ाई की।