17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Re-NEET UG 2026 Result: पांशुल बंसल के आए 720 में से 715 अंक, हरियाणा निवासी ने कोटा में रहकर की थी नीट की तैयारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉप किया और 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jul 17, 2026

Panshul Bansal

पांशुल बंसल की फोटो: पत्रिका

AIR-1 Panshul Bansal: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार रात देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा रीनीट यूजी-2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा 21 जून को देशभर में दोबारा आयोजित की गई थी। पंजाब के आर्यन गुप्ता तथा हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से सर्वाधिक 715 अंक प्राप्त किए। पांशुल ने कोटा में रहकर नीट की कोचिंग की थी। राजस्थान के 2 स्टूडेंट टॉप 10 में शामिल हैं। उपलक्ष्य गोयल ने 714 नंबर के साथ तीसरी रैंक और गौरव सिंह ने 712 अंक के साथ 9वीं रैंक हासिल की है। बिहार के आयुष ने चौथी रैंक प्राप्त की।

एनटीए के अनुसार इस परीक्षा में 22.79 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 20 लाख ने परीक्षा दी। इनमें से 11.21 लाख विद्यार्थियों को क्वालीफाई घोषित किया गया है। इस वर्ष भी छात्राओं ने बाजी मारी है। क्वालिफाइड कैंडिडेट्स में 58 प्रतिशत छात्राओं ने इस प्रवेश परीक्षा को क्वालीफाई किया है। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 213 अंक आने पर विद्यार्थियों को क्वालीफाई माना गया है। वहीं, ओबीसी, एससी-एसटी कैटेगरी में 177 अंक वाले विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।

टफ पेपर के बावजूद क्वालीफाइंग कटऑफ में बढ़ोतरी

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि जनरल व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए नीट यूजी 2026 की क्वालीफाइंग कटऑफ में 69 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। जो गत वर्ष 2025 के मुकाबले 144 अंक से बढ़कर 213 अंक हो गई है। इस साल ओबीसी,एससी-एसटी कैटेगरी की क्वालीफाइंग कट ऑफ में भी 64 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली। इस वर्ग की क्वालीफाइंग कटऑफ 113 अंकों से बढकर 177 अंक पर पहुंच गई। फिजिक्स का स्कोर इस वर्ष किसी भी कैंडिडेट के सिलेक्शन एवं रैंक्स की निश्चितता में अहम भूमिका निर्धारित करता देखा जा रहा है।

इस तरह बढ़ी क्वालीफाइंग कट ऑफ

जनरल एवं ईडब्ल्यूएस

वर्ष - अंक

2026 : 213/720
2025 : 164/720
2024 : 162/720

ओबीसी, एससी-एसटी

2026 : 177/720
2025 : 113/720
2024 : 127/720

720 में से 213 अंक भी प्राप्त नहीं कर पाए 10.04 लाख विद्यार्थी

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र की उच्च गुणवत्ता स्तर के बावजूद भी परीक्षार्थियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और क्वालीफाइंग कटऑफ का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। लेकिन दूसरी ओर इस परीक्षा में 10.04 लाख विद्यार्थी 213 अंक भी अर्जित नहीं कर सके।

  • 700 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स : 19
  • 650 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले : 1492
  • 600 से अधिक अंक अर्जित करने वाले : 10160
  • 500 से अधिक अंक वाले स्टूडेंट्स : 90780